






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन जीवराज नाई की 8वीं पुण्यतिथि पर सैनजी मंदिर परिसर में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया। दिवंगत नेता को श्रद्धाजंलि देने सैन समाज सहित, परिजन, पार्षद व अनेक लोग पहुंचे। सभी ने चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए दो मिनिट का मौन रखा। सैन समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश फुलभाटी ने उस दौर की राजनीति के प्रसंगों का स्मरण किया। इस दौरान भाजपा के देहात जिला मंत्री भरत सुथार, भारतीय सैन समाज के प्रदेशाध्यक्ष श्रवणकुमार फुलभाटी, आशीष जाड़ीवाल, एडवोकेट मनोज सिंहराजभाटी, भंवरलाल गहलोत, पार्षद सोहनलाल ओझा, संदीप मारू, कन्हैयालाल गहलोत, मोहनलाल टोकसिया, रतनलाल दुगड़, हड़मान दुगड़, किशनलाल दर्जी, अजय दर्जी, छगन गहलोत, फुसाराम गौड़, जगदीश धांधल, शिवरत्न गहलोत, प्रशांत जाड़ीवाल, दीपांशु, महेंद्र गोला, मोनु मोरवानी, प्रकाश पुजारी, पवन कुमार गिला, नितिन जाड़ीवाल, पूर्णमल स्वामी, करण जाड़ीवाल, बाबूलाल टोकसिया सहित अनेक युवा व सैन समाज के लोग शामिल हुए।





