






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। बुधवार, दोपहर 12 बजे रघुकुल राजपूत छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में मारवाड़ के गौरव दुर्गादास राठौड़ की जयंती समारोह पूर्वक मनाई जाएगी। श्रीक्षत्रिय युवक संघ की स्थानीय शाखा द्वारा आयोजित समारोह में तारातरा मठ के महंत व विधायक प्रतापपुरीजी महाराज का सान्निध्य होगा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संघ प्रमुख लक्ष्मणसिंह बेण्याकाबास शामिल होंगे। संघ सदस्यों द्वारा आयोजन की विस्तृत तैयारियां की जा रही है। वरिष्ठ संघ सदस्यों ने वीर दुर्गादास जयंती समारोह में परिवार व कुटुंब सहित शामिल होने की अपील लोगों से की है। वहीं समारोह में बड़ी संख्या में संघ सदस्यों सहित विभिन्न समाजों के युवा और मौजिज लोग शामिल होंगे।




