






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अगस्त 2025। 14 अगस्त को सीएम भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे का ट्रक यूनियन एसोसिएशन ने डंफर लेकर सड़क पर उतरकर विरोध करने का ऐलान किया है। ऐसोसिएशन के चूरू अध्यक्ष हेतराम हरासर ने सरदारशहर, पल्लू, रावतसर, हनुमानगढ़, अर्जुनसर, लूणकरणसर में ज्ञापन देकर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे और यहां यूनियन के सदस्यों से मुलाकात कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। हेतराम ने बताया कि खनन विभाग ने 2017-18 से आज तक का डेटा उठाकर एक एक गाड़ी का सात या आठ करोड़ की पैनेल्टी काटी है। जिसमें इन ट्रकों से विभाग ने पैनेल्टी वसूली, टोल वसूला गया सभी भुगतान किए गए है उसके बाद अब ई रवना निकाला गया है। जिसका विरोध होने पर विभाग इसे 5 प्रतिशत भुगतान करने की बात कह रहा है जो किसी भी तरह से प्रासंगिक नहीं है। 5 प्रतिशत वसूली के नोटिस दिए गए है, जो लाखों की राशि है जिसे भरा जाना संभव नहीं है। हेतराम ने बताया कि सुजानगढ़ डीटीओ ऑफिस में एसोसिएशन के करीब 600 ट्रक खड़े है। जिससे मांइस के सैंकड़ो श्रमिक, ट्रक ड्राइवर बेरोजगार हो गए है और उनकी रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। हेतराम ने बताया कि सरकार तुरंत प्रभाव से गाड़ी चालकों पर लगाया ई रवना में 100 प्रतिशत छूट देने, खनन विभाग की वेबसाईट पर ओवरलोड का विकल्प ही समाप्त करने, गाड़ी मालिकों की सस्पेंड की गई आरसी बहाल करने की मांग की। सदस्यों ने नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा।




