






आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें 4 खास खबरें एक साथ।
1- सजाए कृष्ण, किया श्रृंगार, जम कर किया नृत्य, हरे कृष्णा महिला मंडल का आयोजन धूमधाम से हुआ पूरा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हरे कृष्ण महिला मंडल द्वारा बुधवार को बाहेती भवन प्रांगण में जन्माष्टमी महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें भगवान कृष्ण से जुड़ी विभिन्न प्रतियोगितांए आयोजित हुई एवं बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं, बच्चों ने भाग लिया। बीकानेर से आए इस्कॉन भक्तों ने आनंदमय कीर्तन एवं कृष्ण कथा सुनाई एवं भजनों पर जम कर नृत्य किया गया। लड्डू गोपाल श्रृंगार प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को उपहार दिए गए एवं नृत्य प्रतियोगिता में सुमन सोनी, गरिमा भंसाली एवं देवयानी क्रमशः प्रथम तीन स्थानों पर विजेता बने। बाल राधाकृष्ण प्रतियोगिता में प्रिशा जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान राधाकृष्ण विग्रह को झूला भी झूलाया गया। विदित रहे कि 15 अगस्त को जन्माष्टमी है एवं क्षेत्र में इस मौके पर लगातार तीन दिनों तक कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे है, पूरे क्षेत्र में जन्माष्टमी की धूम मची हुई है। 
2- ड्रेनेज पाईप डालने के लिए तोड़ी पेयजल सप्लाई, मोहल्लेवासियों में रोष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। कस्बे के वार्ड 33 में गंदे पानी की निकासी के लिए डाले जा रहे ड्रेनेज पाईपों के लिए की गई खुदाई में ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरतते हुए करीब 700 फीट तक पेयजल सप्लाई की लाईन तो तोड़ दिया गया है। ऐसे में मोहल्ले में दो दिनों से एक बूंद पेयजल सप्लाई नहीं हो रही है एवं मोहल्लेवासियेां में रोष फैला हुआ है। मोहल्लेवासियों ने त्वरित प्रभाव से पेयजल सप्लाई शुरू करवाने की मांग की है।

3- दूसरे दिन भी निकाली गई तीज की सवारी, लगाया भोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। कजली तीज के अवसर पर नगरपालिका द्वारा तीज की सवारी मंगलवार एवं बुधवार दो दिनों तक निकाली गई। गाजे बाजे के साथ मुख्य बाजार स्थित पालिका भवन से निकाली गई इस सवारी के दौरान श्रृद्धालुओं ने भोग लगाया।

4- पूनरासर से रामदेवरा के लिए रवानगी 21 को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अगस्त 2025। क्षेत्र के गांव पूनरासर से रामदेवरा के लिए पैदल यात्रियों का जत्था रूणेचा पैदल यात्री रामदेव सुखी संघ के बैनर तले रवाना होगें। गांव के रामदेव जी मंदिर में शाम 4.15 बजे दर्शन कर गाजे बाजे के साथ रवाना होगें। यात्रा की तैयारियों में कार्यकर्ता जुटे हुए है।




