May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज बीकानेर दौरे पर है। वे कुछ देर पहले ही नाल एयरपोर्ट पहुंचे है। यहां केन्द्रीय क़ानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अगुवाई में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, राजस्थान कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, दशरथ सिंह शेखावत, बिजेंद्र पूनिया, श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़, जालम सिंह भाटी, गुमान सिंह राजपुरोहित, किशन चौधरी, जोगेंद्र शर्मा, अविनाश जोशी ने सीएम का स्वागत किया। ज़िला कलक्टर नम्रता वृष्णि, एसपी कावेन्द्र सिंह सागर भी नाल एयरपोर्ट पर मौजूद रहें। सीएम भजनलाल केंद्रीय मंत्री अंर्जुनराम मेघवाल के साथ खाजूवाला के लिए रवाना हो गए है।