






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। क्षेत्र में कीटनाशक के असर से एक और 25 वर्षीय किसान पुत्र ने अपनी जान गवां दी है। सत्तासर निवासी शिवसिंह पुत्र लिछमणसिंह गुरूवार सुबह अपने खेत में छिड़काव कर रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि छिड़काव से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल देवाराम अस्पताल पहुंचे है। परिजनों द्वारा रिपोर्ट दिए जाने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।




