






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। अंचल में कोटासर से दुसारणा रोड पर एक तेज गति से दौड़ रही बोलेरो व मोटसाइकिल में आमने सामने टकरा गए। टक्कर में बाइक सवार दंपती घायल हुए है। घायल सांवतसर निवासी बनवारीलाल (लखन) विश्नोई व उनकी पत्नी को पीबीएम में ले जाया गया है। लखन गंभीर घायल हुए है व उनकी पत्नी को भी चोटें आई हे। घायल कोटासर व दुसारणा के बीच स्थित अपने खेत से गांव सांवतसर जाने के लिए रवाना हुए। तभी एक तेज रफ्तार बोलेरो ने लापरवाही से टक्कर मार दी। राहगीरों ने मदद करते हुए यहां से निजी वाहन में सीधे पीबीएम ले गए। जहां दोनों का ईलाज किया जा रहा है।




