May 21, 2026
dd

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अगस्त 2025। शुक्रवार सुबह एक ओर जहां स्वतंत्रता दिवस के आयोजन होंगे वहीं दूसरी ओर पूरे अंचल में कृष्ण जन्मोत्सव के समारोहों की धूम मची है। गुरूवार को हनुमान धोरा स्थित महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में उल्लास के साथ कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया। नन्हें मुन्नों ने राधा कृष्ण के वेश में सजधज कर खूब आनंद लिया। बच्चों ने माखन की मटकियां भी सजाई। पूरा स्टाफ सक्रिय रहा व भजनों पर प्रस्तुतियां हुई। आज शाम 7.15 बजे आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शुक्रवार को प्रेम मंडल की महिलाओं द्वारा बिग्गा बास के गणेश मंदिर में शाम 4 बजे से 6 बजे तक कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मंडल की महिलाएं उत्साह के साथ उत्सव की तैयारियां में जुटी है। यहां 56 भोग के साथ भजन कीर्तन का आयोजन होगा। सदस्यों ने बताया किया उत्सव में शामिल होने वाली सभी महिलाएं व युवतियां पीले परिधान पहने। अपने नन्हें मुन्नों को बाल गोपाल व राधा रानी के वेष में सजाने तथा लड्डूगोपाल को सजाकर साथ लेकर आवें। मंडल द्वारा सभी महिला श्रद्धालुओं को उत्सव में शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं विश्व हिंदू परिषद द्वारा कल शाम 7.30 बजे माहेश्वरी सेवा सदन में संगठन के 61वें स्थापना दिवस पर नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नंदोत्सव में महाप्रसाद, बाल कृष्ण राधा सजाओ प्रतियोगिता, भजनों पर नृत्य प्रतियोगिता व मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बड़ी संख्या में क्षेत्र के श्रद्धालु इन सामूहिक आयोजनों में शामिल होकर कृष्ण जन्मोत्सव के उल्लास का आनंद लेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में नन्हें मुन्नों ने खूब लिया कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने सजाई मटकियां, खूब लिया आनंद।