






विधायक ने किया ध्वजारोहण, शामिल हुए भाजपाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा कार्यालय में विधायक ताराचंद सारस्वत व नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी ने ध्वजारोहण किया। यहां कार्यक्रम में राष्ट्रगान के बाद सभी ने देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ ली गई। कार्यक्रम में नगर महामंत्री मदन सोनी, वरिष्ठ नेता हेमनाथ जाखड़, विनोद गिरी गोस्वामी, लीलाधर बोथरा, महावीरप्रसाद अडावलिया, एस. कुमार सिंधी, रमेश मूंधड़ा, शिव बिहानी, सुरेंद्र चुरा, नानूराम कुचेरिया, राम सोनी, जगदीश गुर्जर, मूलचंद इंदौरिया, रामसिंह राजपुरोहित, भवानी तावनिया, फतेहसिंह, राजेंद्र बाहेती, भगवान सिंह, हेमराज भादानी, किशन सिंह, सुधीर व्यास सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कृषि उपज मंडी में सचिव ने फहराया ध्वज, शामिल हुए कार्मिक व व्यापारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि उपज मंडी समिति के प्रांगण में उत्साह के साथ सचिव सलीम मोहम्मद कादरी ने ध्वजारोहण किया। यहां राष्ट्रगान करते हुए सभी ने तिरंगे को नमन किया और भारत माता के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम में विजय कुमार सेवक, ओमप्रकाश भादू, लालनाथ सिद्ध, श्यामसुंदर पारीक, राजू बाना, रमेश कुमार धूत सहित अनेक व्यापारी शामिल हुए। कार्यक्रम में मंडी समिति कार्मिक मन्नत अली, रमेश कुमार, तारीफ, राधा स्वामी, अफरीद, किशन सिंह, उत्तम उपाध्याय, राजपालसिंह, विजय कुमार, भरत कुमार, जितेंद्र कुमार मीणा, कल्याण सिंह, भवानी सिंह, कान सिंह, गोविंद राम, हंसराज मीणा, वीरेंद्र सिंह राजपूत, वीरू वाल्मीकि सहित मंडी के अनेक पलदार भी ध्वजारोहण में शामिल हुए। सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

गुसाईंसर बड़ा में सारस्वत ने फहराया ध्वज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्राम पंचायत गुसाईंसर बड़ा भवन प्रांगण में सरपंच व प्रशासक सत्यनारायण सारस्वत ने ध्वजारोहण किया। ग्राम विकास अधिकारी हितेश कुमार खीचड़ के साथ सभी ने उत्साह के साथ राष्ट्रगान का गायन किया व भारत माता के जयकारे लगाए। इस दौरान तोलाराम गोदारा, गोविंदराम गोदारा, भोजाराम गोदारा, शिव शर्मा, ताराचंद सारस्वत, मदन सारस्वत, श्रवण सारस्वत, प्रयागदास स्वामी, कानाराम भादू, जैसाराम खाती, हेतराम कस्वां सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहें। सभी को लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया।

सोनियासर में फहराया ध्वज, राकेश को मौन रखकर दी श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सोनियासर के शहीद सिपाही हेतराम गोदारा राउमावि में ध्वजारोहण किया गया। यहां शाला स्टाफ व अभिभावकों सहित विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भारत माता के जयकारे लगाए। राष्ट्रगान किया गया व शहीद हेतराम अमर रहें के नारे लगाए गए। सभी ने दो मिनिट का मौन रखकर सड़क दुर्घटना में प्राण गवांने वाले सेना के जवान लिखमीसर उत्तरादा निवासी राकेश जाखड़ को श्रद्धाजंलि दी गई। ग्रामीणों ने राकेश के असमय निधन पर शोक जताया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कैंसिल कर दिया गया। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद सिपाही हेतराम गोदारा राउमावि में उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।




