May 21, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल सेना के प्रति अपने सम्मान और जवानों के प्रति अपने प्रेम स्नेह के लिए प्रसिद्ध है। गुरूवार शाम को दर्दनाक सड़क हादसे में प्राण गवांने वाले सेना के जवान लिखमीसर उत्तरादा निवासी राकेश जाखड़ का शव पुराने बस स्टैंड पर अंतिम दर्शन के लिए लाया जा रहा है। यहां से उनके पैतृक गांव शव ले जाया जाएगा और वहां सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सेना की टुकड़ी श्रीडूंगरगढ़ पहुंच गई है। जवान का पोस्टमार्टम करवा शव सेना के जवानों को सौंप दिया गया है। कुछ ही देर में अंतिम दर्शन के लिए शव को पुराने बस स्टैंड पर रखा जाएगा। आमजन भी यहां जवान को अंतिम विदाई देने शामिल हो सकेंगे। क्षेत्र में सेना में तैनात जवान भी अपने साथी को अंतिम विदाई देने पहुंचे है। वहीं पुराने बस स्टैंड पर विश्वकर्मा कौशल बोड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा पहुंच गए है। अस्पताल के बाहर पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, पीसीसी सदस्य हरिराम बाना, युवा नेता हेतराम जाखड़, पूर्व प्रधान सुरजाराम भुंवाल, पूनमचंद नैण, आरएलपी नेता विवेक माचरा, प्रभुराम बाना, सुनील तावणियां, आशीष जाड़ीवाल पहुंच गए है। वहीं एएसआई सुरेश कुमार गुर्जर, हैड कांस्टेबल देवाराम सहित पुलिस जवान भी पुराने बस स्टैंड पहुंच गए है। बड़ी संख्या में गांव लिखमीसर उत्तरादा के युवा व ग्रामीण, आस पास के गांवो से भी लोग, कस्बे के युवा जवान के सम्मान में अस्पताल के बाहर पहुंचे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अस्पताल के बाहर उमड़े लोग, जवान राकेश जाखड़ की अंतिम विदाई सैन्य सम्मान के साथ होगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुराने बस स्टैंड पर होंगे अंतिम दर्शन, देंगे श्रद्धाजंलि।