






प्रजापति छात्रावास में ध्वजारोहण कर लिया समाज उत्थान का संकल्प।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रजापति छात्रावास भवन में समाज के मौजिज लोगों ने ध्वजारोहण किया और समाज उत्थान का संकल्प लिया। यहां प्रजापति शिक्षा सेवा समिति के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद बासनीवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान किया गया। बासनीवाल ने सामाजिक कार्यों के लिए सजग व तत्पर रहने के साथ समाज उत्थान के लिए प्रयास करने की बात कही। भारत माता के जयकारे के साथ विशिष्ट अतिथि सीमा प्रहरी फौजी ओमप्रकाश मीनोठिया का सम्मान किया गया। ओमप्रकाश ने समाज व देश के विकास के लिए हर नागरिक को जिम्मेदार होने की बात कही। भवन परिसर में पौधों की देखभाल का जिम्मा संभालने वाले वरिष्ठ सदस्य नंदलाल बासनीवाल के प्रति सभी ने कृतज्ञता जताई। समिति मंत्री रामचंद्र छापोला ने समाज को एकजुट होकर शिक्षा पर बल देने की बात कही। कार्यक्रम में मुख्यतिथि मदनलाल मीनोठिया, समिति उपाध्यक्ष मोहनलाल मिनोठिया, कोषाध्यक्ष नारायण लखेसर, बालचन्द मिनोठिया, नंदलाल बासनीवाल, कुम्हार कुमावत महासभा के उपाध्यक्ष रमेश बासनीवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, पार्षद प्रतिनिधि गोपाल छापोला, बाबूलाल बडमुंडा, विनोद कुमार घोडेला, सुभाष कुलचानिया, राजकुमार गंगपारियां, नारायण खोईवाल, घनश्याम बासनीवाल, कमल छापोला, मुकेश बासनीवाल, हर्षित बासनीवाल, ध्रुव बासनीवाल, मोहित छापोला, मनोज मिनोटिया, बजरंग छापोला, शिवजी मिनोठिया, बाबूलाल मीनोठिया, रोहित, गौरव मीनोठिया, काशीराम एवं पूनम मेघवाल शामिल हुए।
पीएमश्री कीतासर में दानदाताओं ने की घोषणाएं, पूनियां द्वारा करवाए निर्माण का उद्घाटन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीएमश्री राउमावि कीतासर भाटियान में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य ने ध्वजारोहण किया व राष्ट्रगान संपन्न हुआ। इस अवसर पर दानदाता शा.शि. सोहनलाल पूनियां द्वारा नवनिर्मित सरस्वती मंदिर व स्टेज का उद्घाटन किया गया। दानदाता मदनलाल लक्ष्मणराम पूनियां ने 12 पंखे, हरूराम मानाराम पूनियां द्वारा स्टील कुर्सी सेट मय सोफा सेट, विजयकुमार मघाराम पूनियां द्वारा इको साउंड व स्पीकर, सरपंच प्रतिनिधि भंवरलाल पूनियां द्वारा 20*20 की दरी, शेराराम मेघवाल द्वारा 1 पंखे का सहयोग विद्यालय परिवार को दिया गया। कार्यक्रम में सभी दानदाताओं का आभार जताते हुए सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सांसकृतिक प्रस्तुतियां दी। समारोह में सभी विद्यार्थी, अभिभावक व मौजिज ग्रामीण शामिल हुए।

ठुकरियासर में बुजुर्गों व युवाओं में हुई रस्साकस्सी, बुजुर्गों ने बाजी जीत ली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अपने अनुभव से सदैव बड़े रहने वाले बुजुर्गों ने शक्रवार को आजादी के जश्न में दुगुना जोश भर दिया। गांव ठुकरियासर के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यहां बुजुर्गों और युवाओं में रोमांचक रस्साकस्सी का आयोजन हुआ। नन्हें मुन्ने भी दादा के साथ हाथ लगाने पहुंचे। बुजुर्गों ने कड़ा संघर्ष किया और आखिरकार युवा दल को शिकस्त दी। समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में दानदाता सरपंच अमराराम ने टिन शेड व फर्श मरम्मत की घोषणा की, वहीं दानदाता बीरबलराम धेडू ने एक बेटरी, सोलर इन्वर्टर, तीन सोलर प्लेट लगवाने, पुरखाराम कड़वासरा नि डिजिटल इन्ट्रेक्टिव बोर्ड लगवाने, नंदाराम गोदारा ने लाइब्रेरी अलमारी लगवाने, पेमाराम सारण व लालचंद कड़वासरा ने इलेक्ट्रिक घंटी लगवाने की घोषणाएं की। पूरा स्टाफ इस दौरान सक्रिय रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों सहित अभिभावक, मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। संस्था प्रधान भागीरथ गोदारा ने सभी दानदाताओं का सम्मान किया व सभी अतिथियों का आभार जताया।

ओसवाल पंचायत भवन में मनाया समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओसवाल पंचायत भवन, श्रीडूंगरगढ़ में शुक्रवार सुबह ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था अध्यक्ष विनोद भादाणी व मंत्री कान्ती पुगलिया ने ध्वज फहराया। कार्यक्रम में अशोक बैद, महेन्द्र मालू, तोलाराम पुगलिया, कमल बोथरा, नरेंद्र डागा, हनुमान दुगड़, विजयराज सेठिया, हेमराज भादाणी, एल.पी. भादानी, कन्हैयालाल बोथरा, सुरेन्द्र दुगड़, धनराज पुगलिया, पंकज मालू, प्रदीप मालू, अंकित पुगलिया, राकेश झाबक, चंद्रप्रकाश झाबक, बंसीलाल झाबक, सुरेन्द्र हीरावत सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए।




