August 30, 2026
WhatsApp Image 2020-12-08 at 16.19.12

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना समाप्त होने के बाद अब क्षेत्र की जिला परिषद सीटों की मतगणना शुरू हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जिला परिषद की सीट नम्बर 26, 27, 28, 29 में कांग्रेस, भाजपा, सीपीएम की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। वहीं जिले में सबसे हाट सीट पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के पुत्र रविशेखर मेघवाल हार गए है। उनको खाजुवाला विधायक गोविंदराम मेघवाल की पत्नी आशादेवी मेघवाल ने करीब 2500 वोटो से हरा दिया है।