August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-08-16 at 15.48.02

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। आगामी 19 अगस्त को सुबह 11 बजे गांव बिग्गा में रेलवे अंडर ब्रिज व अमृतवासी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत होंगे। जसनाथजी की बाड़ी बड़ा बास में समारोह का आयोजन होगा। गांव के भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता बृजलाल तावणियां ने बताया कि गांव में इन दोनों विकास कार्यों के होने से कई गांवो के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। बिग्गा के भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है और समारोह की तैयारियों में जुट गए है।