May 21, 2026
000000

जेपीएस में धूमधाम से मनाया जन्माष्टमी उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहर में सरदारशहर रोड पर स्थित जयपुर पब्लिक स्कूल में शनिवार को धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया गया। संस्था प्रधान कुंभाराम घिंटाला ने भगवान कृष्ण के अवतार के बारे में जानकारी देते हुए गीता ज्ञान के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। राधा कृष्ण बनो प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ भागीदारी निभाई। मटकी फोड़ प्रतियोगिता के साथ उत्सव संपन्न हुआ। स्कूल एमडी चंद्रमुखी घिंटाला ने भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा की गई बाल लीलाओं की अनेक कहानियां सुनाई। इस दौरान पूरा स्टाफ सक्रिय रहा और कृष्ण जन्म के उत्सव का आनंद लिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जेपीएस में धूमधाम से संपन्न हुआ कृष्ण जन्मोत्सव का समारोह।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय प्रांगण में मटकी फोड़ आयोजन में जमकर लिया स्टाफ व बच्चों ने आनंद।

सेसोमूं में हर्षोल्लास के साथ मनाई कृष्ण जन्माष्टमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं स्कूल में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का महोत्सव उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। समारोह में स्कूल के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा और वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा शामिल हुए। कार्यक्रम में नर्सरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित रहें और बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेसोमूं हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव, शामिल हुए अभिभावक।

गौशाला में छाया कृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला समिति के प्रांगण में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का उल्लास छाया रहा। यहां श्रीकृष्ण पूजन के साथ गौपूजन किया गया। दानदाताओं ने सामूहिक रूप से 11 मण का विशाल खल, मूंग व चूरी का भंडारा गौवंश को समर्पित किया। उड़ीसा प्रवासी मांगीलाल मूंधड़ा दुलचासर, राजेंद्र कुमार जोशी दुलचासर, मुंबई प्रवासी रामेश्वर लाल सुथार दुलचासर, बड़ोदरा प्रवासी सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली ने राशि समर्पण देकर भंडारा भोग लगवाया। गुवाहाटी प्रवासी शिवरतन सोमानी श्रीडूंगरगढ़ ने गौवंश के लिए गुड़ की सेवा दी। गौशाला प्रबंधक ने बताया कि प्रतिवर्ष कृष्ण जन्माष्टमी पर विशाल गौसेवा भंडारा किया जाता है। समिति ने गांव में सुख समृद्धि की कामना की करते हुए गौशाला के दानदाताओं को शुभकामनाएं दी। वहीं शुक्रवार को गौशाला में ध्वज फहरा कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। वहीं गौशाला आए दानदाता परिवार के प्रदीप सैन व रामकन्या सैन के पुत्र का जन्मदिन गौवंश को लापसी भोग लगाकर मनाया गया। इस दौरान सीताराम नाई, नेमीचंद नाई, गोविंदराम नाई, लीलाधर नाई, श्रीभगवान नाई, कैलाश नाई, हरिओम नाई, अभिषेक नाई, राहुल, अनुराग, आशीष, रामधन, नंदलाल नाई, बालकिशन नाई, लूणाराम सैन सहित परिवार के अन्य लोग मौजूद रहें। वहीं दुलचासर निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामनिवास महिया, किशनलाल महिया, धर्मेंद्र स्वामी, महेंद्रसिंह पड़िहार, सुनील मूंधड़ा दुलचासर गौशाला पहुंचे। कालूराम टोगसिया कालूबास श्रीडूंगरगढ़ ने भी अपने दोहिते के जन्मदिन पर राशि समर्पण किया। समिति सदस्यों ने सभी का स्वागत करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर गौशाला में किया श्रीकृष्ण पूजन, लगाया 11 मण का भंडारा खिलाया गौवंश को।

एक उत्सव में प्रस्तुतियां देंगे शास्त्री, घर घर छाया उल्लास, हो रही उत्सव की तैयारियां। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में हरिरामजी मंदिर के पास पंघाल परिवार द्वारा जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उत्सव शाम 8 बजे प्रारंभ होगा और भजन कलाकार पंडित कैलाश शास्त्री द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। कार्यक्रम में सजीव झांकियां सजाई जाएगी और कन्हैया को माखन का भोग लगाया जाएगा। शास्त्री ने कार्यक्रम में कृष्ण भक्तों को शामिल होने का आग्रह किया है। वहीं क्षेत्र में गली-गली, घर-घर उत्सव का माहौल छाया है। घर घर रात को जन्माष्टमी पूजन होगा। लोगों ने व्रत उपवास रखा है व मध्यरात्रि की कृष्ण आरती के बाद पारणा करेंगे। घरों में छोटे बच्चों को कृष्ण राधा के रूप में सजाकर भजन कीर्तन के आयोजन कर रहें है। वहीं लड्डूगोपाल व मंदिर को सजाया जा रहा है। आप भी देखें विशेष फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्नों को सजाया बाल गोपाल के रूप में, हर घर में छाया है उत्सव का माहौल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव गुसाईंसर बड़ा में बिरदाराम बिरट के घर आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में बच्चे बने राधा कृष्ण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में भी  घर घर माताओं ने अपने बच्चे को सजाया कृष्ण वेश में, खूब श्रृंगार कर लडाया लाड।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास का हितेश सिद्ध बना कन्हैया, घर भर में लाड लडाया परिजनों ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में बाल गोपाल को सजाया कृष्ण वेश में, मनाई जन्माष्टमी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पायल हर्षवाल ने दोनों बेटियां पिहू व निहू को सजाया राधा कृष्ण वेश में, सजाई झांकी, मनाया उत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिद्धी सिद्धी दोनों बनी कृष्ण राधा, रिझाया परिजनों को, खूब लाड पाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर बास में बच्चे को बनाया कृष्ण, पाया दुलार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों का किया कृष्ण श्रृंगार, घर में इठलाते घुमे, मिला परिजनों का दुलार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वेदिका व्यास बनी कान्हा, माता ने खूब किया श्रृंगार, खूब लिया आनंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्या सुथार को बनाया माता ने कन्हैया, खूब ली बलैया, छाया रहा हर घर जन्माष्टमी का उल्लास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अक्षिता बनी कृष्ण, पाया खूब लाड दुलार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 2 साल की कनिष्का लालवानी खूब इतराई कृष्ण वेष में, परिजनों ने खूब दिया दुलार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घर घर सजाए बाल गोपाल, खूब मना रहें है लोग नंदोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में महिलाएं खूब सजा रही लाला को, स्वतंत्रता दिवस व जन्माष्टमी के रंग छाए एकसाथ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों को सजाया सुंदर वेष में, भाग ले रहें आयोजनों में।