






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अगस्त 2025। श्रीवीर तेजा धर्मशाला श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक का आयोजन शनिवार को किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने बैठक की अध्यक्षता की और 1 सितंबर 2025 को आयोजित होने वाले वीर तेजाजी महाराज के जागरण एवं मेले के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में निर्माणाधीन वीर तेजाजी मंदिर के निर्माण व शीघ्र ही मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा उत्सव के आयोजन पर विस्तृत चर्चा की गई। मंदिर निर्माण में सहयोग राशि दिए जाने वंचित रहें समाज बंधुओं से संपर्क करने तथा उन्हें अपना सहयोग समर्पण करने के लिए प्रेरित करने का प्रस्ताव लिया गया। ट्रस्ट की आगामी बैठक 30 अगस्त 2025 को आयोजित किए जाने की घोषणा की गई। जिसमें जागरण संबंधी जिम्मेदारियां सदस्यों को दी जाएगी। गोदारा ने समाज बंधुओं को मंदिर निर्माण, धर्मशाला मेंटेनेस व बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सहयोग देने की अपील की। ट्रस्ट के प्रभुराम बाना व चांदराम चाहर ने मंदिर निर्माण के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में छात्रावास समिति के अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य, कांग्रेसी नेता हेतराम जाखड़, किसान संगठन के पूनम नैण, तुलछीराम गोदारा, शिक्षाविद् आदुराम जाखड़, सुशील शेरडिया, केसराराम कड़वासरा, एडवोकेट गोपीराम जानू, हरिराम गोदारा ऊपनी ने विचार व्यक्त किए। बैठक का संचालन लखासर सरंपच प्रतिनिधि गोरधन खिलेरी ने किया। बैठक में मामराज गोदारा समंदसर, गोपाल सायच, सत्यनारायण बेरड़, पेमाराम गोदारा शेरुणा, लक्ष्मण खिलेरी, रघुवीर सारण, चुनाराम जाखड़ रिड़ी, किशनलाल चोटिया, हंसराज गोदारा, सोहनलाल महिया, राजेश मंडा, रामचंद्र जाखड़, हेतराम जाखड़ अभय सिंहपुरा, केसराराम जाखड़, पुरणाराम नैन, सहीराम गोदारा, मूलाराम सियाग, रामनारायण गोदारा, बजरंगलाल गोदारा, गोदूराम ज्याणी, देवाराम ज्याणी, अमीलाल ज्याणी, लिछुराम ज्याणी, चेतनराम जाखड़, श्रीराम जाखड़, तेजपाल सारण, कुंभाराम गोदारा, सुरजाराम गोदारा, गोपालराम खिलेरी, रामलाल दुसाद, जगदीश गोदारा, खींयाराम गोदारा, लिछूराम तरड़, चुनीलाल टाडा, गोविन्दराम बाना, श्रवण जाखड़ धर्मास, सुरजाराम खिलेरी, संतोष गोदारा धोलिया, रमन गोदारा, रामप्रताप जाखड़, मूलाराम सहू, हनुमान सहू, राजूराम सहू, सरदारा राम बाना, प्रेमकुमार हरडु, सरवण बाना, रामलाल हरडु, कानाराम हरडु, आइदान गोदारा, डूंगरराम गोदारा, नेताराम गोदारा, रामेश्वरलाल डोटासरा, श्रवण भामूं, जेसाराम कुलडिया, चुन्नीलाल बाड़ेला, सीताराम सिंवर, भिखराज जाखड़, तुलछाराम बाना, हिम्मताराम गोदारा पुदंलसर, किशनाराम सारण, नोसरिया, रामप्रताप गोदारा दुसारना, हुनताराम जाखड़ रिड़ी, भागीरथ बाना, सोहन नैन, आसु सिंवर, नौरंग चाहर रामकिशन गोदारा, हनुमान साहु, प्रेम भादू, गोकुल गाट सहित उपखंड के अनेक गांवो से समाज बंधु शामिल हुए। मेला कमेटी ने सभी का आभार जताया।





