August 30, 2026
WhatsApp Image 2025-08-17 at 19.12.33

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अगस्त 2025। रविवार सुबह क्षेत्र के गांव सुरजनसर में चोरों ने दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। परिवार आज सुबह ही अपने खेत में काम करने गया और जब घर के सदस्य दोपहर को लौट कर आए तो घर के टूटे ताले देख कर विस्मित रह गए। गांव में अगुणी दिशा की और स्थित मुन्नीराम पुत्र केसराराम डूडी के घर में घुसे चोरों ने गहने नगदी पार कर लिए। परिवार के सदस्य अलसुबह खेत गए और करीब पौने बारह बजे लौट कर आए। उन्हें घर के ताले टूटे मिले और अंदर अलमारियों व संदूकों से सामान चोरी पाया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने करीब ढाई लाख के गहने और 40 हजार रूपए नगदी पार कर लिए। चोर मोटरसाइकिल पर आए और बाइक रोक कर वारदात को अंजाम देते हुए गांव में स्थित वन विभाग के क्षेत्र की ओर चले गए। थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी ने बताया कि एसआई मोहनलाल की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। वहीं ग्रामीणों ने गांव में बढ़ती चोरियों की वारदातों पर नाराजगी जताई। सरपंच ओमप्रकाश शर्मा ने चोरों को पकड़ने और पीड़ित परिवार का सामान बरामद करवाने की मांग की। शर्मा ने बताया कि गत समय से गांव में चोरी की वारदातें बढ़ रही है और पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है। विदित रहें रविवार सुबह गांव तोलियासर में भी चोरी की वारदात हुई जिसके खाली बक्शे सुरजनसर की रोही में पड़े मिले है। जिससे ग्रामीणों ने दोनों ही वारदातों में चोर दल एक ही होने की आशंका भी जताई है। यहां मौके पर पुलिस पहुंची व बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हुए, पूरी अपडेट के लिए जुडे रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।