






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2020। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के बाद जिला परिषद की मतगणना शुरू हो गई है। अभी तक 25 ईवीएम खोली जा चुकी है एवं इनकी गणना में आगे है। जिला परिषद के वार्ड 26 में हुई पूनरासर, बींझासर, डेलवां, गुंसाईसर बड़ा, जालबसर व उदरासर पंचायतों की ईवीएम खोली जा चुकी है व कुछ उदरासर की एवं सूरजनसर व अन्य पंचायतों की बाकी है। अभी तक हुई गिनती में कांग्रेस 4610 वोटों के साथ सबसे आगे है एवं इससे पिछे भाजपा को अभी तक 4408 वोट मिले है। सीपीएम को यहां अभी तक 2790 वोट ही मिल पाए है। अन्य सीटों के संबध में जानकारियां भी अभी थोडी देर में मिल सकेगी।




