






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 अगस्त 2025। राजस्थान शिक्षा सेवा प्राध्यापक संघ (रेसला) के शिक्षकों ने मंगलवार को सरकार के नाम ज्ञापन सौंप कर शीघ्र डीपीसी करने की मांग की है। संघ के सदस्य डॉ मनीष कुमार सैनी ने बताया कि संगठन द्वारा आज उपखंड स्तर पर, बुधवार को जिला स्तर पर ज्ञापन दिए जाएंगे। वहीं सुनवाई नहीं होने पर 21 अगस्त शिक्षा निदेशालय बीकानेर पर धरना देने व विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा पर रैली निकाल कर धरना दिए जाने की बात कही। भगतराज खत्री ने बताया कि सीएम व शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संघ ने वरिष्ठ व्याख्याता पद को डाइंग किया जाए, नव क्रमोन्नत समस्त विद्यालयों में व्याख्याताओं के पदों का सृजन करें, उपप्राचार्य 2023-24 व 2024-25 डीपीसी, प्राचार्य 2023-24 व 2024-25 की काउंसलिंग, प्राचार्य 2025-26 डीपीसी, व्याख्याता 2023-24 व 2024-25, 2025-26 डीपीसी शीघ्र करने व एसबीसी शून्य मेरिट व्याख्याताओं का शीघ्र स्थायीकरण किए जाने की मांग की है। इस दौरान संघ सदस्य हरिराम कूकणा, सहीराम भाम्भू, किशोर सिंह राजपुरोहित, श्रवण कुमार मोटसरा, श्रवण कुमार सऊ, नरेंद्र कुमार कानोत, भव्य कटारिया, ओम प्रकाश सारण, मांगीलाल, देवीलाल बाना, लीलाराम मीणा, आशीष व अन्य व्याख्याता मौजूद रहें।




