May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान के लिए क्षेत्र की राजनीति में जबरदस्त भूचाल की स्तिथि है और सभी प्रत्याशी मजबूत किलेबंदी में है। सेंधमारी का एक मौका मिलना किसी दूसरे को भारी पड़ेगा। नजर हटी दुर्घटना घटी की स्तिथि में आज की रात पार्टियों के लिए कत्ल की रात साबित होगी। गुरुवार को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति का प्रधान चुना जाएगा। कांग्रेस प्रधान बनाने के जोड़ तोड़ में है और भाजपा व माकपा तथा एक निर्दलीय द्वारा स्पष्ट बहुमत नहीं होने के कारण किलेबंदी मजबूती से कर रही है। कांग्रेस के निवर्तमान उपप्रधान प्रधान बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहें वहीं भाजपा व सीपीएम का लक्ष्य कांग्रेस को प्रधान पद से दूर रखने का है। प्रधान की तस्वीर गुरुवार को साफ हो जाएगी और क्षेत्र में एक शक्ति प्रदर्शन भी होगा। उभरते नेता अपनी मजबूती भी साबित करेंगे अब देखना ये है कि यहां राजनीति में सेंधमारी भारी पड़ेगी या किलेबंदी मजबूत रहेगी। गुरुवार को सुबह 10 बजे प्रधान के लिए बैठक होगी 11 बजे प्रधान पद के लिए प्रत्याशी को आवेदन प्रस्तुत करना होगा। 11.30 बजे तक पात्रता की जांच जाएगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय रहेगा और इसके तुरंत बाद दावेदारों को चुनाव चिन्ह दिए जाएंगे। मतदान की जरूरत नहीं हुई तो 3 बजे प्रधान के नाम की घोषणा कर दी जाएगी और मतदान करवाया गया तो मतदान के तुरंत बाद या 5 बजे तक नाम की घोषणा कर दी जाएगी।