






भारती निकेतन की क्रिकेट टीम बनी श्रीडूंगरगढ़ विजेता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 69वीं स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 19 वर्ष छात्र वर्ग में लगातार दूसरे वर्ष भारती निकेतन की क्रिकेट टीम ने विजय हासिल की है। प्रतियोगिता में उपखंड क्षेत्र की 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में भारती निकेतन व ब्राइट फ्यूचर की टीमों में रोमांचक मैच खेला गया जिसमें भारती विजयी रही। टीम अब जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने खेल का प्रदर्शन करेगी। टीम में खिलाड़ी रोनक मारू, मोहित मारू, आदित्य, गौतम, हर्ष, भारत नाई, भारत तावनियां, कन्हैयालाल, रोहित, छतरपाल, गोविंद, गोपाल, चंद्र प्रकाश कमल मुंड, बाबूलाल सुथार शामिल रहें। इस जीत से विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी। खेल मैदान में स्कूल के खेल विभाग के एचओडी नितिन सिंह तथा पीटीआई सिकंदर सिंह व महेंद्र मौजूद रहें।

अमावस्या पर गौशाला में हवन अनुष्ठान संपन्न हुआ, दानदाताओं ने दिया सहयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटासर की श्रीकरणी गौशाला में अमावस्या के दिन शनिवार को हवन अनुष्ठान का आयोजन संपन्न हुआ। गौशाला परिसर में पंडित विजय कुमार जाजड़ा दुलचासर ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन करवाया और बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने घी खोपरों की आहुतियां देकर सुख समृद्धि की कामनाएं की। अमावस्या के मौके पर दानदाताओं ने बढ़चढ़ कर गौसेवा में सहयोग दिया। गौशाला में शनिवार को करीब 50,000 की राशि का समर्पण गौसेवा में एकत्र हुआ। गांव दुलचासर के बालचंद पानेचा, राजेंद्र कुमार सोनी, देवेंद्र भरतजगत खराड़ी पुणे, अमोल संघाई बॉम्बे, विजय कुमार बजाज गुवाहाटी, रामलाल सुथार बेनीसर हाल मुंबई, श्यामसुंदर सुथार हाल चेन्नई, राजेंद्र कुमार जोशी गंगाशहर हाल मुंबई, ओमप्रकाश जोशी गंगाशहर, रिछपाल धारणिया सांवतसर, सत्येंद्र प्रसाद गुप्ता बरेली हाल बड़ोदरा, गणेशमल सुथार दुलचासर हाल मुंबई, रामेश्वरलाल सुथार दुलचासर हाल मुंबई, वीरेंद्र सिंह राठौड़ दुलचासर ने सहयोग राशि दी। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं का आभार जताया।

31 अगस्त से 10 सितंबर तक अंचल में निकलेगी राष्ट्र जागरण ज्योति कलश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गायत्री परिवार द्वारा 31 अगस्त से 10 सितंबर 2025 तक श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के गांवो में राष्ट्र जागरण ज्योति कलश यात्रा निकाली जाएगी। सत्यनारायण प्रजापति के घर आयोजित बैठक में संस्था सदस्यों ने विस्तृत जानकारी दी। गायत्री परिवार के सदस्य एडवोकेट ओमप्रकाश पंवार ने बताा कि गायत्री परिवार के संचालक गुरू श्रीराम शर्मा द्वारा 1926 में अखंड दीपक प्रज्ज्वलित कर साधना प्रारंभ की गई और यहा अखंड दीपक आज भी शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्ज्वलित है। जिससे 2026 में 100 वर्ष पूरे होंगे और इसी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पूरे भारत में रथ यात्रा निकाली जा रही है। ये यात्रा 31 अगस्त को सुबह 8 बजे गणेश मंदिर से कलश यात्रा के साथ नगर भ्रमण कर सेवाधाम पहुंच कर पूर्ण होगी। रथ का ठहराव प्रजापति समाज भवन में होगा। इसी दिन शाम को कालू रोड स्थिति मुक्तिधाम में पांच कुंडीय दीप यज्ञ का आयोजन होगा। बैठक में करणीदान, राजूराम राजपुरोहित तोलियासर, रामचन्द्र छापोला, मनीष प्रजापत, गायत्री प्रजापत, कल्पना देवी प्रजापत, भागीरथ प्रजापत, महावीर माली, रंजीत, बजरंग ओझा बिग्गा सहित संस्था के सदस्य शामिल हुए।





