






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अगस्त 2025। शुक्रवार को विभिन्न जनप्रतिनिधियों व आमजन ने श्रीडूंगरगढ़ में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग की। वहीं शनिवार को क्षेत्रीय विधायक ताराचंद सारस्वत ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व कानून और न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र लिखकर वंदे भारत रेल सेवा शुरू करने पर आभार जताया। विधायक ने पत्र में इस ट्रेन का ठहराव श्रीडूंगरगढ़ स्टेशन पर किए जाने की मांग की। उन्होंने बताया पत्र में बताया कि कि श्रीडूंगरगढ़ से करीब 120 गांव सीधे जुड़े हुए हैं। क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, व्यापारिक गतिविधियां, शैक्षणिक संबंध, चिकित्सा एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं को देखते हुए यह ठहराव यात्रियों को बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। विधायक ने कहा कि इस ट्रेन को ठहराव देने से आमजन का समय बचेगा, व्यापार में वृद्धि होगी तथा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित होगा।
रविवार को आएंगे केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रविवार प्रातः 4.15 बजे बीकानेर पहुंचेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में हिस्सा लेंगे। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री मेघवाल शनिवार रात रेलमार्ग से जयपुर से प्रस्थान कर रविवार सुबह बीकानेर पहुंचेंगे। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।




