May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-24 at 19.13.31

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। एक महिला ही मां होने अर्थ सही मायने में समझ सकती है एवं जिस प्रकार मां की ममता अपने बच्चों के लिए उमड़ती है वैसे ही क्षेत्र के रोगियों के लिए माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यकर्ताओं की ममता दिखी रविवार को। रविवार को मंडल द्वारा एक दिवसीय चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन कालूबास माहेश्वरी भवन में किया गया। जिसमें मंडल सदस्यों ने उत्साह के साथ अपनी सेवांए दी एवं व्यवस्थाएं संभाली। शिविर का उद्घाटन शिविर में पहुंचें चिकित्सकों ने फीता काट कर एवं महेश पूजन कर किया। दिन भर में बड़ी संख्या में रोगी शिविर में पहुंच कर लाभांवित हुए। शिविर में डॉ रुचिर अरन ने 40, डॉ मीनाक्षी गोम्बर ने 70, डॉ विकास पारीक ने 90, डॉ जीएस विजय ने 110, डॉ मदन गोपाल भट्टड़ ने 70, डॉक्टर सौरभ अग्रवाल ने 90 तथा डॉ गौरव गोम्बर ने 150 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया। मंडल की और से सभी डॉक्टरों का सम्मान करते हुए आभार जताया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में किया गया चिकित्सकों का सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फीता काट कर किया गया शिविर का उदघाटन।