May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-08-16 at 22.42.57 (1)

आज की न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन भर की 5 खास खबरें एक साथ, एक नजर में, देखें आयोजनों के फोटो भी। 

1- राजस्थानी भाषा के योद्धा का अभिनंदन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। अपना पूरा जीवन राजस्थानी भाषा की मान्यता के संघर्ष में यौद्धा बन कर निकालने वाले सुरतगढ़ टाइम्स के प्रधान संपादक एवं साहित्यकार मनोज स्वामी सूरतगढ़ का सम्मान रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में किया गया। यहां एक निजी कार्यक्रम में उन्हें 1 लाख रुपए का पुरस्कार दिया गया एवं इस दौरान गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति द्वारा भी उनका अभिनंदन किया गया। समिति के श्रीडूंगरगढ़ इकाई अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, मंत्री मनोज डागा, रामवतार मूंधड़ा, दीनदयाल व्यास आदि ने मनोज स्वामी को शॉल ओढ़ाया एवं स्मृति चिन्ह् प्रदान किया। विदित रहे कि मनोज स्वामी समिति की सुरतगढ़ इकाई से जुड़े हुए है।

2- नाचते-गाते हुए झोरड़ा के लिए रवाना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। भादवा में विभिन्न धामों के लिए पैदल यात्रियों की रवानगी लगातार जारी है एवं रविवार को क्षेत्र के गांव दुलचासर से झोरड़ा के लिए पैदल यात्री संघ नाचते गाते रवाना हुआ। संघ के जयप्रकाश ओझा ने बताया कि संघ बुधवार को झोरड़ा पहुंच कर बाबा हरिराम जी के धोक लगाएगा। संघ रवानगी से पहले शनिवार रात को गांव के हरिराम जी मंदिर में विशेष पूजन भी किया गया। संघ द्वारा आगामी 28 अगस्त को भव्य जागरण भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें राणेरी के प्रेमदान एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा बाबा के भजनों पर प्रस्तुतियां दी जाएगी।

3- वंदे भारत के लिए जताया आभार, श्रीडूंगरगढ़ ठहराव की मांग।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलवाने में अपने प्रयास लगाने वाले सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार रविवार को बीकानेर प्रवास के दौरान क्षेत्रवासियों ने जताया। भाजपा के वरिष्ठ नेता किशनाराम गोदारा ने बताया कि रविवार को ग्राम पंचायत शेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट भरतसिंह राठौड़, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह तंवर, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, कल्याणसिंह झंझेऊ, रणवीर सिंह शेरूणा आदि ने बीकानेर पहुंच कर मेघवाल का आभार जताया एवं श्रीडूंगरगढ़ ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलने की बात कही।

4- सुथार ने उठाई मांग, केन्द्रीय मंत्री ने दिया आश्वासन।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। वंदे भारत ट्रेन के श्रीडूंगरगढ़ ठहराव के लिए लगातार मांग उठ रही है एवं रविवार को विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष एवं भाजपा नेता रामगोपाल सुथार ने बीकानेर पहुंच कर केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात करते हुए इस मांग को और बुलंद किया। सुथार ने ट्रेन चलवाने के लिए मेघवाल का आभार जताते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को ज्ञापन भी दिया। ज्ञापन में इस ट्रेन का श्रीडूंगरगढ़ ठहराव करवाने से क्षेत्रवासियों को होने वाले लाभों की जानकारी देते हुए जल्द से जल्द ठहराव सुनिश्चित करवाने की मांग की। इस पर मेघवाल ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए जल्द ही यह आदेश निकवाने की बात कही।

5- रोगी परिजनों ने की 108 एम्बुलैंस ड्राईवर से गाली-गलौच, हायर सेंटर ले जाने पर अड़े।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अगस्त 2025। शनिवार को क्षेत्र के गांव लखासर निवासी शिवरतन के स्वास्थ्य संबधी दिक्कतें होने पर 108 पर फोन किया गया एवं 108 कमांड सेंटर से निर्देश मिलने पर शेरूणा 108 एम्बुलैंस गांव लखासर पहुंची एवं रोगी को घर से लेकर लखासर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया। लेकिन यहां मामला बिगड़ गया एवं रोगी के साथ आए लोगों द्वारा रोगी को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय ले जाने की बात एम्बुलैंस चालक को कही गई। वहीं सरकारी नियमों के अनुसार 108 एम्बुलैंस द्वारा रोगियों को निकटतम चिकित्सालय तक ही ले जाने एवं वहां से रैफर करने पर कमांड सेंटर द्वारा पुन: निर्देश मिलने पर ही हायर सेंटर ले जाने की अनुमति बताई। लेकिन इस दौरान मामला बिगड़ गया एवं रोगी के साथ के लोगों ने एम्बुलैंस ड्राईवर के साथ गाली गलौच कर मारपीट की धमकी दी गई। इस संबध में 108 एम्बुलैंस के ड्राईवर अरिवंद चौधरी द्वारा रोगी के साथ आए अज्ञात लोगों के खिलाफ शेरूणा थाने में परिवाद दी गई है। चौधरी ने बताया कि सरकारी नियमों के अनुसार ही एम्बुलैंस चल सकती है एवं बिना कमांड सेंटर के निर्देश के हम एम्बुलैंस नहीं ले जा सकते। लेकिन आमजन यह समझने के बजाए आए दिन एम्बुलैंस चालकों से उलझ़ा जाता है।