May 20, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ प्रधान पद का चुनाव 3 नामांकन दाखिल होने के साथ जबरदस्त रोचक हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशि के नामांकन के बाद अब पँचायत समिति में भाजपा और माकपा प्रत्याशी भी पहुंच चुके हैं। ऐसे में भाजपा-माकपा-निर्दलीय गठजोड़ के दावे अभी तक खरे नही उतरे है। भाजपा ने वार्ड 19 से पँचायत समिति सदस्य बनी बाधुदेवी कुलडिया को प्रधान का दावेदार बनाया है। इनका नामांकन करवाने के लिए भाजपा नेता कुम्भाराम सिद्ध, रामेश्वरलाल पारीक ओर शिवरतन शर्मा साथ आये हैं। वही सीपीएम विधायक गिरधारी महिया निर्दलीय प्रत्याशी सरोज देवी बाना के साथ पँचायत समिति पहुंचे हैं। ओर निर्दलीय के रूप में सरोज देवी बाना का नामांकन दाखिल करवाया है। इसके बाद माहौल जबरदस्त बन गया है और हर ओर चर्चाएं पुनः गर्म हो गयी है।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। सीपीएम ने प्रधानी के लिए दावा प्रस्तुत किया।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। भाजपा भी अपना दावा प्रस्तुत करने पहुंची।