May 20, 2026
00000

संवत्सरी शुद्धि का प्रतीक है- साध्वी प्रमिला कुमारी
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैन धर्म का विशेष पर्व है, पर्यूषण पर्व और पर्यूषण के अंतिम दिन संवत्सरी मनाया जाता है। बुधवार को तेरापंथ भवन मोमासर में साध्वी प्रमिला कुमारी के सान्निध्य में पर्यूषण पर्व का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी ने संवत्सरी अर्थ क्षमा दिवस बताते हुए कहा कि इस दिन सभी को मन, वचन और काया से हुई किसी भी प्रकार की क्षति या हानि के लिए सभी जीवों से क्षमायाचना करते है। ये पश्चाताप और शुद्धि का प्रतीक है। जो जीव को आत्म चिंतन और आंतरिक शांति की ओर ले जाता है। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म की बात कहते हुए जियो और जीने दो की राह पर चलने की प्रेरणा दी।उन्होंने कहा कि चातुर्मास के आठ दिनों में व्यक्ति अपने अंतर की यात्रा की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। कार्यक्रम में साध्वी आस्थाश्री, विज्ञप्रभा व तेजसप्रभा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम मे तेरापंथी सभा मोमासर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटावरी, अणुव्रत समिति मोमासर की अध्यक्षा सुमन बाफना, मंत्री राकेश संचेती, महिला मंडल अध्यक्ष कंचन पटावरी, आड़सर से अशोक कुमार बरडिया सहित मोमासर एवं आडसर के बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाएं शामिल हुई। सभी ने एक दूसरे से क्षमायाचना की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में तेरापंथ भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मोमासर व आड़सर के श्रावक श्राविकाएं।

देराजसर में हरिराम बाबा मेला महोत्सव : जागरण आज, मेला कल भरेगा, गोपालसर में जागरण आज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देराजसर गांव में हरिराम बाबा का दो दिवसीय मेला महोत्सव का शुभारंभ बुधवार शाम को होगा। बुधवार शाम को मंदिर में बाबा का भव्य जागरण आयोजित होगा। जागरण में काकड़ा के जगदीश स्वामी एंड पार्टी की ओर से बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। अगले दिन गुरुवार सुबह पुजारी गोपारामजी सारस्वा परिवार की ओर से बाबा का विशेष श्रृंगार एवं पूजा अर्चना की जाएगी। इस मौके पर बाबा की विशेष ज्योत एवं सामूहिक हवन का आयोजन होगा। मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।मंदिर परिसर को विशेष रोशनी से सजाया जा रहा। मंदिर परिसर के बाहर दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगानी शुरू कर दी है। इधर, गोपालसर गांव के हरिराम बाबा मंदिर में भी बुधवार को बाबा के भव्य जागरण का आयोजन रखा गया है। पुजारी परिवार के सदस्य मोहनलाल शर्मा ने बताया कि जागरण में सिनियाला के तोलाराम सोनी एंड पार्टी की ओर से बाबा के भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। अगले दिन गुरुवार को दिन भर मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा।
आज आसोपा चौक पर होगा हरिरामजी का जागरण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। द्वारकाधीश पैदल यात्री संघ द्वारा आज आसोपा चौक पर हरिराम के जागरण का आयोजन किया जाएगा। जागरण रात 9 बजे प्रारंभ होगा और दिव्यंम दाधीच एंड पार्टी के भजन कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। चौक पर जागरण की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। बड़ी संख्या में हरिराम जी के श्रद्धालु जागरण में भजन गंगा के श्रवण का लाभ उठाएंगे।