May 20, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2025। बुधवार को क्षेत्र में दिनभर गणेशोत्सवों की धूम मची रही। वार्ड 23 में जय गणेश मित्र मंडल द्वारा आयोजित चौथे गणेश महोत्सव में विधि विधान से मूर्ति स्थापना की गई। यहां आड़सर बास के राम मंदिर से गणेश मूर्ति को गाजे बाजे के साथ लाया गया। आज की पूजा में मुख्य यजमान मंडल अध्यक्ष रामचंद्र छापोला अपनी पत्नी के साथ रहें। बड़ी संख्या में यहां मोहल्लेवासी पूजा अर्चना में शामिल हुए। सभी ने मिलकर गणपति बाप्पा मोरिया के जयकारे लगाए व आरती में भाग लिया। बिग्गाबास में पानी की टंकी के पास स्थित श्रीगणेश मंदिर में बुधवार को भगवान गणेश का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। यहां मंदिर प्रांगण में पंचकुंडीय यज्ञ, गणेश चतुर्थी की कथा व सवामणी के आयोजन संपन्न हुए। पंडित गिरधारी गोपाल छंगाणी ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में धोक लगाकर अपनी मन्नतें मांगी। वहीं घर घर गणेश स्थापना की गई है। श्रद्धालु आगामी 10 दिन गणेश पूजन करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हनुमान धोरा स्थित गणेश दरबार में धोक लगाई श्रद्धालुओं, शामिल हुए पूजा आरती में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास के श्रीगणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी का पूजन व कथा संपन्न हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 23 में धूमधाम से गणेश स्थापना की गई, श्रद्धालुओं ने लगाए जयकारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कालूबास में सोमाणी परिवार ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से लाए गणपति, जयकारों के साथ करवाई स्थापना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। काूलबास में बिहाणी परिवार ने अपने घर विराजित किए भगवान गणेश, विधि विधान से संपन्न किया पूजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में श्रद्धा व भक्ति के साथ हुए गणेशोत्सव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कुंतासर में गणेश मंदिर की भव्य सजावट की गई, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। घरों में बाप्पा का पूजन कर छप्पन भोग का प्रसाद भोग लगाया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि मंडी मंदिर प्रांगण में पूजन के बाद जयकारों के साथ रंग व फुल बरसाए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हैदराबाद में प्रवासी सौरभ सुरभी करनाणी ने अपने घर धूमधाम से की गणेश स्थापना।