






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अगस्त 2025। संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में गुरूवार को जाट समाज के विकास हेतु समाज के प्रबुद्धजन एकजुट हुए। सभी ने बालिका शिक्षा को समाज उत्थान की नींव बताया। वक्ताओं ने छात्रावास को शिक्षा व संस्कारों का केंद्र बनाने की बात कही। ये विचार छात्रावास प्रांगण में आयोजित बालिका प्रवेश उत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह में वक्ताओं ने व्यक्त किए। आधुनिक रूपरेखा पर नव निर्मित भवन में सहयोगी बने सभी भामाशाहों का मंच पर सम्मान किया गया। समारोह की अध्यक्षता छात्रावास मैनेजमेंट कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने की। समारोह से पहले प्रातः 7 से 10 बजे तक से हवन पूजन संपन्न किया गया। हीरा देवी धर्मपत्नी चोखाराम बाना की स्मृति में निर्मित मुख्य प्रवेश द्वार का अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने कार्यक्रम का संयोजन करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। सेरडिया ने अब तक के कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगामी प्रस्तावित कार्यो की रुपरेखा भी रखी। नव प्रवेशित बालिकाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। समारोह में अब तक 3.09 करोड़ के कार्यों में सहयोगी रहे 185 भामाशाहों का प्रशस्ति पत्र, साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य ने सभी दानदाताओं का आभार प्रकट किया। इस दौरान पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व प्रधान सुरजमल चौधरी, किशनाराम गोदारा, हरिराम बाना, हेतराम जाखड़, विवेक माचरा, साहित्यकार श्याम महर्षि, तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, तुलसीराम चोरडिय़ा, सुभाष चौधरी, सोहन गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना, डॉ विवेक माचरा, नीरु चौधरी ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में चेतनराम थालोड़, भीखाराम सांगवा, हड़मानाराम भाम्भू, केशुराम कस्वा, श्रवणराम जाखड़, सुखराम बाना, एडवोकेट इमिचन्द, डॉ एम पी बुडानिया, शारदा चोटिया, धाई देवी, मोडाराम तरड़, रामचन्द्र पोटलिया, भंवरलाल जानू, आदुराम जाखड़, विजयराज सेठिया, एस कुमार सिन्धी, रामचन्द्र राठी, दयानन्द सारण, रामेश्वरलाल गोदारा, पेमाराम गोदारा, रामचन्द्र गोदारा, शिवलाल गोदारा, डॉ शंकरलाल जाखड़, धर्मचंद सांगवा, भंवरलाल भोजक, धूड़ाराम डेलू, चांदराम चाहर, हरिराम बाना, तोलाराम कुम्भाराम घिंटाला, हेतराम जाखड़, कानाराम तरड़, मेघराज चोटिया, थानमल भाटी, पूनम नैण, सत्यनारायण स्वामी, जगदीश स्वामी, रमेश प्रजापत, लक्ष्मीनारायण भादु, रामलाल जाखड़, गणेश पोटलिया, सहिराम सायच, शेराराम चोटिया, शुभकरण पारीक, विशाल स्वामी, संजय पारीक, कैलाश पुरोहित, हरिराम गोदारा, नानुराम सेरडिया, सादिराम सेरडिया, लूणाराम बाना, ओमप्रकाश बाना, प्रभुदयाल जाखड़, रामचन्द्र गीला, पटवारी हरिराम सारण, हंसराज गोदारा, प्रहलाद सेरडिया, मोहनलाल ज्याणी, भंवरलाल जाखड़, हनुमान महिया, भगवानाराम महिया, हरलाल भाम्भू, संगीता बेनीवाल, दयानन्द बेनीवाल, श्यामसिंह सारण सहित महिलाओं एवं युवाओं की भागीदारी रही। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।










