






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 अगस्त 2025। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में शुक्रवार को झूम के बादल बरसे है। दोपहर से ही कस्बे में बादल छाए हुए है और ठंडी हवा के साथ मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां भी बरसात शुरू होने की पूरी संभावना है। बीती रात करीब 1 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई और उससे गर्मी से राहत मिली। वहीं अब नागरिकों को बरसात का इंतजार है। क्षेत्र के गांव कल्याणसर पुराना, नया, ऊपनी, लिखमादेसर, धीरदेसर चोटियान, डेलवां, ठुकरियासर सहित इनके आसपास के गांवो में जमकर बरसात हो रही है। खेत खलिहान बरसात से खिल उठे है और किसान हर्षित हो गए है। मौसम विशेषज्ञों ने पूर्व में ही शुक्रवार को मानसून फिर से सक्रिय होने की संभावनाए जताई थी। वहीं विशेषज्ञों ने आगामी 10 सितंबर तक मानसून के एक्टिव रहने और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम और कहीं कहीं तेज बरसात होने का अनुमान जताया है।











