May 20, 2026
00000

मोमासर में भरेगा बाबा रामदेव का मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में बाबा रामदेवजी की जाल में 1 सितंबर से 3 सितंबर तक प्रसिद्ध रामदेव मेले का आयोजन धूमधाम से होगा। नवमी, 1 सितंबर की रात 9 बजे से जागरण का आयोजन होगा। जिसमें भजन कलाकार मांगीलाल लावा व लक्ष्मी मोदी भजनों की प्रस्तुतियां देंगे और डांस कलाकार सपना द्वारा नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से प्रतिवर्ष की भांति कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न पहलवान भाग लेंगे। मेला आयोजन कमेटी के अध्यक्ष गुमानमल सेठिया व मंत्री मनफुल गोदारा ने बताया कि मेले की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। यहां बड़ी संख्या में झूले लगेंगे व अस्थाई दुकाने सजेगी।

तोलियासर में अन्नंत चर्तुदर्शी को भैरव दर्शन के लिए पहुंचेगे लाखों श्रद्धालु।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विश्वप्रसिद्ध तोलियासर भैंरूजी मंदिर में 5 और 6 सितबंर को अन्नंत चर्तुदर्शी का दो दिवसीय मेला भरेगा। मेले में हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचेंगे। श्रीभैंरू भक्त मंडल गुवाहाटी द्वारा 5 सितबंर की रात मंदिर प्रांगण में जागरण का आयोजन होगा। वहीं 6 सितंबर को श्रीभैंरू भक्त मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा जागरण का आयोजन होगा। मेले के दौरान बाबा की विशेष ज्योत आरती के साथ श्रृंगार किया जाएगा। इसी के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। 6 सितंबर को मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। मंदिर समिति द्वारा आयोजन की विस्तुत रूपरेखा बनाई जा रही है।

बिग्गा के भैरव दरबार में भरेगा दो दिवसीय मेला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गा के विश्वरक्षक भैरव मंदिर में भी आगामी 5 व 6 सितंबर को दो दिवसीय मेला भरेगा। हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन करने बिग्गा पहुंचेगे। मंदिर समिति द्वारा दो दिन आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानो की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। पुजारी भगवानाराम सेवग ने बताया कि 4 सितंबर को जागरण का आयोजन होगा जिसमें अड़सीसर से विनोद एंड पार्टी द्वारा बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। 5 सितंबर की रात को सामूहिक महा रूद्राभिषेक संपन्न किया जाएगा व अन्नंत चर्तुदर्शी के दिन सुबह 10.30 बजे बाबा की महाआरती व ज्योत होगी तथा 101 किलो रोटे का भोग बाबा को लगाया जाएगा। वहीं इसी रात मंदिर परिसर में एक ओर जागरण का आयोजन होगा। जिसमें नागौर से आए भजन कलाकार महावीर सांखला एंड पार्टी द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी।