May 20, 2026
WhatsApp Image 2025-08-31 at 14.58.53

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2025। रविवार सुबह से तोलियासर के भैरव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। डीजे के साथ पैदल यात्री झूमते हुए बाबा के दरबार में धोक लगाने पहुंचे। मंदिरों में लंबी कतार में लगकर श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर रहें है। श्रद्धालुओं ने बाबा को तेल सिंदूर चढ़ाया व प्रसाद का भोग लगाया। रविवार को कई सवामणियों के भोग बाबा को लगाया गया। बता देवें पांच और छह सितंबर को मंदिर में विशाल मेला भरेगा और विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं भादवा की भीड़ व दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर में बाबा की ज्योत के दर्शन कर मांगी मन्नतें।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में रविवार को उमड़े श्रद्धालु, भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए भैरव दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक पैदल संघ भी बाबा के दर्शन करने पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंदिर परिसर में कतारों में लगे श्रद्धालु, किए बाबा के दर्शन।