May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-09-01 at 21.34.25

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें दिन की 4 खास खबरें एक साथ, देखें फोटो भी।

डिस्कॉम चैयरमैन के पास पहुंचें श्रीडूंगरगढ़ विधायक, उठाई यह आवाज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में विद्युत विभाग द्वारा बकाया वसुली अभियान के तहत किसानों के ट्रांसफारमर उतारने के अभियान में शीथिलता देने की मांग क्षेत्रिय विधायक ने सोमवार को जयपुर में डिस्कॉम चैयरमैन आरती डोगरा से की है। श्रीडूंगरगढ़ विधायक ने डोगरा से मुलाकात करते हुए वर्तमान में फसलों के पकाव का समय बताते हुए वर्तमान में विद्युत आपुर्ति को और अधिक सुचारू करवाने की मांग की एवं क्षेत्र में आवश्यकतानुसार नए जीएसएस बनाने की मांग की। इस डोगरा ने आश्वासन देते हुए किसान हितों में कार्य करने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डिस्कॉम चैयरमैन से मुलाकात कर बकाया वसुली में शीथिलता देने की मांग करते श्रीडूंगरगढ़ विधायक।

सीकर सांसद सहित किसान नेता पहुंचें श्रीडूंगरगढ़, महिया को जताई सांत्वना।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया के छोटे भाई राजूराम महिया के निधन के बाद रविवार को सीकर सांसद कॉमरेड अमराराम, धोद के पूर्व विधायक कॉमरेड़ पेमाराम, अखिल भारतीय किसान सभा के नागौर जिलाध्यक्ष भागीरथ नेतड़ आदि किसान नेता श्रीडूंगरगढ़ पहुंचें। किसान नेताओं ने गांव दुलचासर स्थित महिया के आवास पर पहुंच कर उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की गई एवं विद्युत निगम द्वारा फसलों के पकाव के समय पर ट्रांसफारमर उतारने की कार्रवाही का विरोध उच्च स्तर पर करने की बात उठी। इस दौरान कई किसानों, स्थानीय किसान नेताओं से भी सीकर सांसद ने मुलाकात की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया को सांत्वना देने पहुंचें सीकर सांसद।

शिक्षा मंदिर के आगे लगाया गंदगी का ढ़ेर, क्षेत्रवासी परेशान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में नेशनल हाईवे के पास स्थित राजकीय रूपादेवी उमावि के बाहर गंदगी एवं कचरे का ढ़ेर लगा दिया गया है। राजकीय विद्यालय होने के कारण यहां स्कूल समाप्ति के बाद कोई नहीं होता एवं इस कारण आस पास के लोगों द्वारा यहां कचरा फेंका जाता है। पालिका द्वारा भी कचरा नहीं उठाया जाता एवं इस कारण शिक्षा मंदिर के आगे गंदगी एवं कचरे का ढ़ेर बन गया है। कचरे के कारण बदबू, मौसमी बिमारियों, मच्छरों से मोहल्लेवासियों सहित स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी खासे परेशान है। इस संबध में स्कूल प्रशासन ने कई बार नगरपालिका प्रशासन को अवगत करवा दिया है लेकिन गंभीरता से नहीं लेने के कारण क्षेत्रवासी खासे परेशान हो रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रूपादेवी राउमावि के आगे लगा गंदगी एवं कचरे का ढ़ेर बन रहा विद्यार्थियों के लिए संकट।

तीन दिवसीय खेल आयोजन में ये रहे विजेता।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 सितम्बर 2025। मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाए जा रहे खेल दिवस के तहत स्थानीय राजकीय महाविद्यालय में  तीन दिवसीय खेल आयोजन किए गए। प्राचार्य महावीर नाथ ने बताया कि फिट इंडिया मिशन के तहत हुई प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल प्रभारी दिलीपसिंह के निर्देशन में हुआ। मेजर ध्यानचंद को श्रृद्धांजलि देने से शुरू इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया एवं विजेता बने। 100 मीटर दौड़ में राधा नैण व अश्विनी शर्मा द्वितीय रही, तश्तरी फेंक में धर्मपाल ज्याणी व भागीरथ, शतरंज में चचंल स्वामी एवं प्रियंका भादू क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार रूमाल घेरा छात्रा में हीरा एवं छात्र वर्ग में दीपक, म्यूजिकल चैयर छात्रा में प्रीति व छात्र वर्ग में वासुदेव, कैरम छात्रा में अश्विनी शर्मा एवं छात्र में दीपाराम प्रथम रहे। रस्सा कस्सी में टीम ए विजेता बनी। आयोजन में अमित तंवर, राजश्री स्वामी, शुभनंदिनी आदि शैक्षिक स्टाफ सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय महाविद्यालय में हुए विभिन्न खेल आयोजन।