






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मंगलाराम गोदारा व भाजपा जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत क्षेत्र के दोनों दिग्गज नेता अपने गृह स्थानों से प्रधान बना रहें है। बता देवें प्रधानी के लिए सीधी टक्कर कांग्रेस भाजपा की है तथा मंगलाराम गोदारा की पुत्रवधु सावित्री उनके गृहक्षेत्र उपनी से है व ताराचंद सारस्वत के गृह क्षेत्र गुसाईंसर बड़ा से प्रधानी की दावेदार बादुदेवी मैदान में है। राजनीतिक विश्लेषक इसे आगामी विधानसभा के लिए महत्वपूर्ण चुनाव मान रहें है और दोनों पार्टियों के कर्णधार नेता अपने शक्ति प्रदर्शन में भी लगे है। मतदान प्रारम्भ हो गया है और आप सभी पाठक प्रधान चुनाव की पल पल की खबर के लिए जुड़े रहें श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।



