






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2025। इसी माह में क्षेत्र में तीन रक्तदान शिविर होंगे। जिनमें सबसे पहले 9 सितंबर को गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा। 9 सितंबर को सुबह 9 बजे शहीद स्मारक पर श्रृद्धाजंलि सभा का आयोजन होगा व उसके पश्चात स्मारक पार्क में ही विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन प्रारंभ होगा। शिविर के लिए बुधवार को बैनर का विमोचन किया। उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, थानाधिकारी जितेंद्र स्वामी, भाजपा कार्यालय में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं द्वारा तथा संत कर्मा बाई बालिका छात्रावास में छात्रावास कमेटी द्वारा बैनर का विमोचन किया गया। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता युवा हरिओम शर्मा ने क्षेत्रवासियों से शहीद को श्रद्धाजंलि देने व पीड़ित मानवता की सेवा हेतु रक्तदान करने 9 सितंबर को बिग्गाबास रामसरा पहुंचने का आह्वान किया है। इस दौरान सरपंच लक्ष्मणराम, सीताराम सियाग, चतराराम सारण, मदनलाल आचार्य, हनुमानराम नाई, नारायण गिला, हनुमानराम जाखड़, भैराराम जाखड़, बेगाराम जाखड़, मांगीलाल सियाग ने बैनर का विमोचन करवाया।










