May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2025। अंचल में बिग्गा, तोलियासर व लखासर में भादवा चौदस को मेले भरेंगे। तीनों मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजन होंगे। तीनों भैरव मंदिरों में जागरण, रोटे का भोग व महाआरती का आयोजन होगा व सैंकड़ो श्रद्धालु बाबा के दरबार में हाजरी लगाएंगे। गांव बिग्गा से गुरूवार सुबह गांव लखासर व तोलियासर के भैरव मंदिरों में धोक लगाने के लिए पैदल यात्री संघ धूमधाम से रवाना हुआ। संघ संचालक शंकरलाल पुरोहित ने बताया कि गांव के पुष्करणा बास से एक संघ तोलियासर भैंरूजी धाम व और दूसरा संघ लखासर भैरव धाम के लिए पैदल रवाना हुआ है। भक्तों ने जमकर भैरव जयकारे लगाए व भैरव भजनों पर खूब नाचते गाते रवाना हुए। इस अवसर पर पूनमचंद पुरोहित, नारायण पुरोहित, डालचंद व्यास, मुकेश ने बास में मंडोर भैरूंजी मंदिर में बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर पूजन संपन्न किया। यहीं से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पदयात्रियों को पुष्पवर्षा के साथ शुभकामनाएं देते हुए रवाना किया। संघ अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने बताया है कि पुष्करणा बास से प्रति वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु तोलियासर और लखासर बाबा के धोक लगाने पदयात्रा करते है।