May 21, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसम्बर 2020। “दो गज दूरी, मास्क है जरूरी” कोरोना जागरूकता का ये नारा श्रीडूंगरगढ़ की सड़कों पर मंगलवार और बुधवार को गूंजता सुनाई दिया और गलियों में मास्क बांटे गए। कोरोना महामारी के लिए नागरिकों को जागरूक करने के लिए ये अभियान पुगलिया परिवार ने निभाया। ये सामाजिक सरोकार निभाते हुए धनराज पुगलिया, भीकमचंद पुगलिया व हेमराज पुगलिया ने कस्बे की जनता को 2500 मास्क भी बांटे। सरकारी अस्पताल, सभी बैंको में, शहर की सड़कों पर आते जाते राहगीरों को मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण में निर्मल पुगलिया, रमेश मुंधड़ा, किशोर मारू, रमेश झाबक, प्रदीप पांडे, सीताराम शर्मा, भवानीशंकर पांडिया, अशोक झाबक ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ब्लॉक सीएमएचओ संतोष आर्य, डॉ. एस.एस.नांगल, डॉ. सुभाष पलसानिया, डॉ. प्रियंका विश्नाई भी उपस्थित रहें व पुगलिया परिवार का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुगलिया परिवार द्वारा सरकारी अस्पताल में मास्क बांटे गए।