May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2025। पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जश्न श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय में जबरदस्त उत्साह का माहौल छाया है। इस मौके पर जामा मस्जिद से भव्य जुलूस निकाला गया। बाहर से आए मेहमानों को फुल मालाएं पहनाकर सम्मान किया गया। हाथों में झंडे लेकर सैंकड़ों लोग जुलूस में भाग लिया। जुलूस मार्ग में अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई। मुस्लिम मोहल्लों की शानदार सजावटें की गई है। जुलूस के गुजरने पर सरकार की आमद मरहबा के नारों से आसमान गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर जुलूस में शामिल लोगों को ज्यूस, आइसक्रीम, शरबत की सेवाएं दी गई। जुलूस में सभी मस्जिदों के इमाम शामिल हुए और सभी ने देश में अमन चैन की दुआ मांगी। असगर अली भाटी ने बताया कि इस वर्ष ईद ए मिलाद उन नबी के 1500 वर्ष पूरे होने पर देशभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहें है। इस दौरान विधायक की ओर भवानी तावणियां ने मुस्लिक समुदाय को शुभकामनाएं दी। इस दौरान विक्रमसिंह शेखावत, हेमनाथ सिद्ध ने इमामों को गुलाब के फुल देकर फूल मालाए पहनाई। जुलूस पूर्ण होने पर जामा मस्जिद मैदान में सभी ने अमन की दुआए मांगी। देखें जुलूस के सभी फोटो:-

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में शामिल मेहमानों का किया गया इस्तकबाल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में झंडे लेकर शामिल हुए सैंकड़ो लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नन्हें मुन्ने भी जुलूस में सजधज कर शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामा मस्जिद से रवाना हुआ जुलूस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जगह जगह जुलूस के मार्ग में दी गई सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में शामिल लोगों के लिए दी सेवाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक की ओर से उनके प्रतिनिधि भवानी तावणियां ने दिए गुलाब के फुल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूमधाम से मनाया जा रहा है मोहम्मद साहब का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक भाजपा नेता व पार्षद पहुंचे ईद की बधाई देने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में लोग उमड़े जुलूस में, जोश के साथ से लगाए नारे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोद में भी झंडे लेकर नन्हें मुन्ने शामिल हुए जुलूस में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नजर आया ईद का उत्साह, धूमधाम से मना रहें है जश्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिवार के सभी सदस्य उत्साह के साथ शामिल हुए जुलूस में, लहराया तिरंगा भी। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जामा मस्जिद मैदान में संपन्न हुआ जुलूस, सभी ने सामूहिक रूप से मांगी अमन व चैन की दुआ।