






भैंरू धोरा मंदिर में धोक लगाकर मांगी क्षेत्र के लिए खुशहाली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास के भैंरू धोरा मंदिर में बीती रात भव्य जागरण का आयोजन हुआ। सुबह विशेष ज्योत आरती के साथ बाबा को 111 किलो रोटे का भोग लगाया व दिन भर श्रद्धालुओं को इसी रोटे का प्रसाद भोग लगाया गया। पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा ने बाबा के दरबार में धोक लगाकर क्षेत्र के लिए खुशहाली मांगी। वहीं विधायक प्रतिनिधि भवानी प्रकाश तावणियां, पवन कुमार सोनी, भंवरलाल गहलोत, पवन नाई, चांदरत्न सेठिया, बनवारी नाई द्वारा बाबा को भोग लगाया गया। इस दौरान अनेक भाजपाई मौजूद रहें। दिनभर मंदिर प्रांगण में भक्तों की आवाजाही रही और श्रद्धालु जयकारे लगाते रहें। इस दौरान मंदिर की सुदंर सजावट की गई है।


धूमधाम से सम्पन्न हुई पूजा और भैरव जोत।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कालूबास स्थित नगरसेठ लक्ष्मीनाथजी मंदिर के प्रांगण में स्थित रावतसर भैंरूजी व राजासर भैंरूजी मंदिर में बड़ी तेरस की पूजा व जोत प्रज्जवलन सेवा धूमधाम से सम्पन्न हुई। जोत की पूजा प्रवीण मथुरिया द्वारा शाकद्वीपीय परिवार व अन्य समाज के भैरव भक्तों की उपस्थिति में की गई। यह पूजा विश्व कल्याण सामाजिक सद्भाव की अभिवृद्धि हेतु प्रार्थना के साथ संपन्न की गई। पूजा में समाज वरिष्ठ भंवरलाल भोजक, बाबूलाल भोजक, फूसराज भोजक, चोथमल भोजक के सान्निध्य में की गई। पूजन में बुलाकीदास शंकरलाल, योगेशकुमार जगदीश प्रसाद, चैनरूप महेशकुमार भोजक, हेमराज झाबक, संतोष पुजारी, झंवर, श्यामसुंदर मोदी सहित अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। समाज की मातृ शक्ति की भी पूजा में सक्रिय भागीदारी रही। कार्यवाहक अध्यक्ष सत्यदीप ने पूजन सफल होने पर सभी का आभार जताया। उपस्थित भक्तों को लड्डू प्रसाद का वितरण किया गया।





