






राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होंगे सांसद व विधायक होंगे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को राजपूत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन होगा श्रीरघुकुल राजपूत छात्रावास में होगा। समाज की शैक्षणिक, खेल व सरकारी नौकरियों में चयनित प्रतिभाओं सहित संस्था सहयोगियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ ने बताया कि समारोह में केंद्रीय मंत्री व बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल, पुर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, बीकानेर विधायिक सुश्री सिद्धि कुमारी, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, सादुलपुर विधायक मनोजसिंह न्यांगली, स्थानीय विधायक ताराचंद सारस्वत, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा सहित क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि व भामाशाह शामिल होंगे। एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने सभी समाज बंधुओं से समारोह में शामिल होने का आह्वान किया। मंगलवार को आयोजित तैयारी बैठक में समारोह से संबंधित यातायात व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, बैनर प्रचार, अतिथियों संबंधी व्यवस्थाओं के दायित्व वितरण स्वयंसेवकों को दिए गए। बैठक में पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह झंझेऊ, विक्रमसिंह सत्तासर, छात्रावास कार्यकारिणी अध्यक्ष कल्याण सिंह झंझेऊ, पूर्व सरपंच समुन्द्रसिंह धीरदेसर, जयसिंह पुन्दलसर,ओमपालसिंह जोधासर, रघुवीरसिंह जोधासर, अजीतसिंह जोधासर, विक्रमसिंह झंझेऊ, गुलाबसिंह लखासर, मदनसिंह राठौड़, महेंद्रसिंह लखासर, महेंद्रसिंह झंझेऊ, भागीरथसिंह धर्मास, मांगूसिंह जोधासर, बहादूरसिंह राजपुरा, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि रणवीर सिंह, कैप्टन अमरसिंह जाखासर, जगदीश सिंह सुरजनवासी, छैलूसिंह दुलचासर, महावीर सिंह जालबसर, लक्ष्मणसिंह धीरदेसर, महेंद्रसिंह बिग्गा, कल्याणसिंह जैसलसर, जितेन्द्रसिंह सातलेरा, प्रतापसिंह कितासर, हरीसिंह गुसाईंसर, शिवसिंह झंझेऊ, चतरसिंह लालासर, बीरबलसिंह केऊ, महेंद्रसिंह श्रीडूंगरगढ़, जेठूसिंह पुन्दलसर सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता व सहयोगी उपस्थित रहें।

उदरासर के नाई परिवार ने स्कूल में दिया प्रिंटर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव उदरासर की राप्रावि में गांव के भगवानाराम पुत्र तुलछाराम नाई ने एक कलर व लेजर प्रिंटर भेंट दिया है। कस्बे में आपणो ई मित्र सेवा केंद्र के प्रोपराइटर मुकेश कुमार नाई ने बताया कि स्कूल स्टाफ द्वारा स्कूल में बच्चों व स्टाफ के लिए प्रिंटर की आवश्यकता जताई तो उनके परिवार ने सहर्ष देना स्वीकार किया। जिसे मंगलवार को स्कूल को भेंट कर दिया गया है। नाई ने क्षमतानुसार प्रति व्यक्ति को समाज व राष्ट्र उत्थान में अपना सहयोग देने के लिए तत्पर रहने की बात कही। विद्यालय की शिक्षिका सरिता सिद्ध ने स्कूल में प्रिंटर की उपयोगिता बताते हुए दानदाता परिवार का आभार जताया।

किसानों को 100एचपी के ट्रांसफार्मर दिए जाने की मांग, की विस्तृत चर्चा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान संघ की तहसील इकाई श्रीडूंगरगढ़ के सूडसर खंड की बैठक उपखंड अध्यक्ष बजरंग धारणियां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में किसानों के ट्रांसफार्मर नहीं उतारने, फसल निकलने तक किसानों को समय देने, गोजा व कातरे के कारण हुए नुकसान की गिरदावरी करवाने, फसलों का बकाया क्लेम दिलवाए जाने संबंधी चर्चा की। किसानों ने विरोध किया। एईएन कार्यालय में बिजली समस्याओं पर चर्चा करते हुए समाधान की मांग की। बैठक में बिजली विभाग से 55 एचपी से अधिक लोड होने पर विभागीय गाइडलाइन के अनुसार किसान को 100 एचपी का ट्रांसफार्मर दिया जाए। इस संबंध में एईएन से मांग की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष शंभूसिंह राठौड़, तहसील अध्यक्ष बजरंगसिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य धन्नेसिंह, श्रवण सिंह पुंदलसर, बलवंत सैन, रामेश्वरनाथ, चंदननाथ, सुभाष गोदारा, श्यामसुंदर धारणियां, मांगीलाल धारणियां, कैलाश धारणियां, नवीन बिश्नोई, ओमप्रकाश धारणियां, सुंदरलाल गोदारा, मांगीलाल बिश्नोई, हरिराम बिश्नोई सहित अनेक किसान मौजूद रहें।

जैतासर के आंगनबाड़ी केंद्र में खिलेरी ने छत पंखा दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव जैतासर की आंगनबाड़ी केंद्र ए में गर्मी देखते हुए एक छत पंखे की जरूरत थी। जिसे गांव के ही गोपालराम पुत्र रेवंतराम खिलेरी ने मंगलवार को पूरा किया। खिलेरी ने छत पंखा भेंट दिया और आंगनबाड़ी सहायिका ने उनका आभार जताया।





