May 22, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। मंगलवार को क्षेत्र के गौरव शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 23वें बलिदान दिवस पर उनके पैतृक गांव बिग्गाबास रामसरा में शहीद स्मारक पर लोगों का मेला सा लगा रहा। सुबह शहीद को श्रद्धाजंलि के साथ रक्तदान प्रारंभ हुआ। श्रद्धाजंलि सभा में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व अनेक युवाओं ने शहीद को पुष्पाजंलि अर्पित की। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी अमर रहें के नारे लगाए गए। शहीद की माता सुंदर देवी ने नम आंखो से पुष्पाजंलि अर्पित की। सामाजिक कार्यकर्ता हरिओम तावणियां ने शहीद को श्रद्धाजंलि देते हुए कहा कि भारत माँ के चरणों में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सपूतों की कीर्ति सूर्य की तरह उज्ज्वल रहेगी और युवाओं को राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा देती रहेगी।
110 युवाओं ने रक्तदान कर दी शहीद को श्रद्धाजंलि, वॉलीबॉल के विजेता हुए पुरस्कृत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद स्मारक पर आयोजित रक्तदान शिविर में 110 युवाओं ने रक्तदान कर शहीद को श्रद्धाजंलि दी। इस दौरान युवाओं में उत्साह व उल्लास का माहौल रहा। सभी रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। पीबीएम की डॉ कुलदीप मेहरा की टीम ने रक्त संग्रहण किया। शहीद स्मारक मैदान में बॉलीवॉल प्रतियोगिता का आयोजन भी संपन्न हुआ। खेल में करीब 20 टीमों ने भाग लिया। जिसमें फाइनल मैच झुझुनूं एकेडमी ओर टैगोर शिक्षण संस्थान कितासर की टीम के बीच खेला गया। मुकाबला जबरदस्त हूटिंग के बीच रोमाचंक हुआ व टीम झुझुनूं एकेडमी विजेता रही। विजेता टीम को दानदाता रामरख गरवा के सहयोग से 21 हजार के नगद पुरस्कार सहित ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता टैगोर शिक्षण संस्थान कितासर को 11 हजार का नगद पुरस्कार राजूराम बिडासरा ने दिया। उपविजेता को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं सभी टीमों को आने जाने का किराया, सभी के लिए भोजन, आयोजन व्यवस्थाओं में ग्रामीण दानदाताओं ने बढ़चढ कर सहयोग दिया।
नम आंखो से दी शहीद को पुष्पाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद की माता सुदंर देवी, शहीद हेतराम गोदारा के भाई राजाराम गोदारा, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, राजूराम गरवा, जयनारायण घिंटाला, सांवरमल, भंवरलाल चोटिया, अन्नाराम नैण, हड़मानाराम नाई, श्रवणराम सहू, चतुरराम सारण, गोपालराम सिहाग बरजांगसर, सहित बिग्गाबास रामसरा के भोमाराम जाखड़, सीताराम, श्रीराम जाखड़, मोहनराम, मदन आचार्य, श्रवण कड़वासरा, लिक्ष्मणाराम जाखड़, बेगाराम जाखड़, हीरालाल मिस्त्री, शिवलाल जाखड़, सहीराम जाखड़, श्रवण नायक, रूपाराम सुथार, भंवरसिंह भाटी, सोहनराम डोगवाला, मोहनराम बावरी, भेराराम जाखड़, श्रवण जाखड़, नारायणराम गिला, मेहंद्रसिंह, काशीराम गिवारीया, ओमप्रकाश मेघवाल, शक्तिसिंह भाटी, हीरालाल सहू, किशोर कुमार नाई, मास्टर प्रभुराम जाखड़ सुखराम डूडी अमृतवासी सहित अनेक लोगों ने शहीद को पुष्पालजंलि अर्पित की।
बीकानेर में होगी कबड्डी, धोती कुर्ता साफा में 45+ होंगे खिलाड़ी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर में आज शाम शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्मारक पर शहीद को श्रद्धाजंलि दी जाएगी। श्रद्धाजंलि के बाद यहां कबड्डी मेट पर कबड्डी का खेल खेला जाएगा जो रोमांचक मैच होगा। मैच में सभी खिलाड़ी 45 वर्ष से अधिक होंगे और सभी का ड्रेस कोड धोती कुर्ता व साफा होगा। आयोजक समिति के सीताराम सिहाग ने बताया कि एक ग्रामीण व एक शहरी टीम होगी जिसके बीच मुकाबला खेला जाएगा। इसमें कबड्डी के पुराने खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग लेंगे। सिहाग ने बताया कि सोमवार को स्मारक पर बॉक्सिंग व कबड्डी का आयोजन किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में राजेंद्र मूंड, गोपालराम कूकणा, राजेंद्र सिंह राठौड़, भागीरथ गोदारा, पुरबाराम सींवर, डॉक्टर अंबिका डूडी, कन्हैयालाल जाखड़, भूपेशसिंह राठौड़, शीशपाल सिंह, श्रद्धा चौधरी, रेखाराम, हेमंत कुमार, सत्यपाल मूंड मौजूद रहें।
एमडीएस छात्रावास में दी शहीद को श्रद्धाजंलि।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 23में बलिदान दिवस पर महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। दो मिनट का मौन रखकर शहीद चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर डॉ विवेक माचरा ने युवा शक्ति को सम्बोधित करते हुए कहा की कैप्टन चंद्र चौधरी की शहादत राष्ट्र प्रथम की सीख देती है। वीर कैप्टन चौधरी ने अपने लक्ष्य एवं मातृभूमि के प्रति पूर्ण समर्पण की भावना का परिचय सर्वोच्च बलिदान देकर की। इस अवसर पर रामचन्द्र गोदारा, श्रवण कुमार भाम्भू, राकेश कुमार मुण्ड, भागुराम जाखड़, दयानन्द सारण सहित छात्रावास के छात्रों ने अमर शहीद को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद की माता सुंदर देवी ने नम आंखो से दी शहीद को श्रद्धाजंलि।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी रक्तदाताओं का किया गया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शहीद की मूर्ति पर सुबह माल्यार्पण व चित्र पर पुष्पाजंलि के साथ प्रारंभ हुआ रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने वॉलीबॉल विजेताओं को किया पुरस्कृत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के युवाओं ने उत्साह के साथ किया रक्तदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एमडीएस छात्रावास में दी शहीद को श्रद्धाजंलि।