






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2025। संत हंसोजी की नगरी गांव लिखमादेसर में 13 सितंबर से 16 सितंबर तक खेलों का महा महोत्सव आयोजित होगा। श्रीहंसोजी खेल स्टेडियम में गांव के युवा उद्घाटन की भव्य तैयारियां कर रहें है। खेल महोत्सव का उद्घाटन पूर्व खेल मंत्री हिंडोली विधायक अशोक चांदना व अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी प्रदीप नरवाल करेंगे। समारोह में नोखा विधायक सुशीला डूडी, देहात जिलाध्यक्ष कांग्रेस बिशनाराम सिहाग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, पंचायत समिति श्रीडूंगरगढ़ प्रधान सावित्रीदेवी व जोधपुर से युवा व्यवसायी सुमेर चौधरी शामिल होंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रशासक प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध करेंगे। आयोजित समिति के प्रशासक प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने क्षेत्रवासियों से उद्घाटन समारोह में शामिल होने की अपील की है। खेल महा-महोत्सव के आयोजन का जोश उपखंड के कई गांवो में नजर आ रहा है। यहां आयोजित खेल कबड्डी, कुश्ती दंगल, रस्सा कस्सी व वॉलीबॉल की तैयारी अनेक गांवो में जोश व उत्साह के साथ कर रही है। आयोजन में बड़ी संख्या में टीमें शामिल होगी व विजेता को चमचमाती ट्राफी के साथ नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।




