






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। एक 22 वर्षीय विवाहिता अपने एक बेटे को छोड़कर, 3 वर्ष की बेटी के साथ गहने नगदी लेकर अपने पिता के घर से लापता हो गई है। परेशान पिता ने थाने पहुंच कर पुलिस से उसकी तलाश की गुहार लगाई है। अभयसिंहपुरा निवासी भागुराम ने पुलिस को बताया कि उसकी विवाहित बेटी अपने दो बच्चों के साथ ससुराल से पीहर आई हुई थी। 9 सितंबर 2025 को सुबह करीब 9 बजे वह ढाणी से लापता हो गई। ढाणी में रखी संदूक से 30 हजार रूपए नगदी व सोने चांदी के गहने जिसमें सोने की ठुस्सी, कानों के बाले, नाक की बाली, चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी के कड़े, आदि सामान गायब मिले। पिता ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री व दोहिती की तलाश गांव में, ससुराल में व रिश्तेदारों के यहां की परंतु उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल बलवीरसिंह को सौंप दी गई है।




