






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितंबर 2025। विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी रविकांत सैनी को दी गई है। ये घोषणा गुरूवार शाम को विहिप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने की। सैनी को दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। सैनी ने संगठन के दायित्व का निष्ठापूर्ण निर्वहन करने का संकल्प लिया। वहीं निर्वतमान अध्यक्ष श्यामसुंदर जोशी ने नए प्रखंड अध्यक्ष को बधाई देते हुए अपने तीन साल के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। बैठक में संघ के शताब्दी समारोह की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई। बैठक में आगामी नवरात्रि कार्यक्रम, दशहरा कार्यक्रम की योजा बनाई गई। इस दौरान जिला सहमंत्री वासुदेव सारस्वत, नगर अध्यक्ष लालसिंह जोशी, मंत्री दीपक सेठिया, प्रखण्ड गौ रक्षा प्रमुख भीखाराम सुथार, उपाध्यक्ष अशोक नाई, धर्म जागरण प्रमुख अशोक बेद, प्रसाशन प्रमुख फतेह सिंह जांगिड़, नगर प्रशासन प्रमुख भूषण करवा, बजरंग दल प्रखण्ड सह संयोजक पवन व्यास आदि शामिल रहें।




