






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। प्रशासनिक टीम ने शुक्रवार सुबह पुलिस दल के साथ गोचर भूमि से 4 अवैध कब्जे हटवाए और भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा कब्जा ग्राम पंचायत को सौंप दिया है। तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा के आदेशानुसार कितासर भाटियान की रोही में खसरा नबंर 769/297 में करीब 3 बीघा भूमि पर चार अवैध अतिक्रमियों को हटाया गया है। नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, उपतहसीलदार सूडसर विनोद कुमार मीणा की अगुवाई में गिरदावर शंकरलाल जाखड़, पटवारी पर्वत सिंह, राकेश कुमार, धारासिंह गुर्जर व सुनीता चौधरी मौके पर पहुंचे। पुलिस दल भी साथ रहा और यहां हल्के विरोध के बाद क्रेन की सहायता से अतिक्रमण हटा दिए गए। पूर्व में भी इस भूमि से अतिक्रमण हटवाए गए थे, परंतु अतिक्रमणकारी पुन: काबिज हो गए। इस पर आज फिर से कार्रवाई की गई है। सुरजीत कुमार धायल ने बताया कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवा इसका कब्जा ग्राम पंचायत को सौंप दिया है। ग्राम पंचायत अब भूमि की सुरक्षा करेगी जिससे अतिक्रमण फिर से ना हो।





