May 22, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। खेत में काम करते हुए एक किसान पुत्र को सांप ने डस लिया और तीन दिन बाद पीबीएम में ईलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 सितंबर की शाम करीब 6 बजे खेत में काम कर रहें 45 वर्षीय किसान महावीर पुत्र मघाराम डूडी निवासी सुरजनसर को जहरीले सांप से डस लिया। परिजन उसे उपजिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से एंटी स्नेक डोज के बाद उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम में वह तीन दिन बेहोश रहा और बीती रात करीब 12 बजे महावीर ने दम तोड़ दिया। दो पुत्र व दो पुत्रियों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार मे मातम छा गया। मृतक का अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया है और युवक की मौत से गांव भर में माहौल गमगीन हो गया।