May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-12 at 20.14.10

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितंबर 2025। आज पुलिस महकमे में प्रसन्नता व उत्सव का माहौल छा गया है। विभागीय पद्दोन्नति में बीकानेर जिले में 9 थानों में तैनात थानाधिकारी सहित जिले से संबंधित करीब 27 सब इंस्पेक्टर सीआई पद पर प्रमोट हो गए है। अब डेढ़ महीने की पीसीसी होगी उसके बाद इन्हें तीन सितारे मिल जाएंगे। इनमें देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत सहित गंगाशहर थानाधिकारी परमेश्वर सुथार, कोतवाली थानाधिकारी जसवीर कुमार, नयाशहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी, रणजीत पुरा थानाधिकारी राकेश स्वामी, गजनेर थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह, कोलायत थानाधिकारी लखवीर गिल, पूगल थानाधिकारी पवन सिंह, जसरासर थानाधिकारी संदीप पूनिया, महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह, छत्तरगढ़ थानाधिकारी भजनलाल, डीएसटी के संदीप खीचड़, एसपी के रीडर जगदीश सिंह, एसीबी में तैनात आनंद मिश्रा, पिंकी गंगवाल व श्रवण विश्नोई, सदर के राजीव रॉयल, विद्युत थाने की विजयश्री, रेणुबाला, लाइन पुलिस के प्रताप, बीछवाल की सुशीला, सुरेंद्र बारूपाल, विशु शर्मा, जीआरपी की नेहा राजपुरोहित, रमेश बिट्ठू, सुषमा शेखावत , महेंद्र सेन व संध्या शामिल है। प्रमोट होने वाले सभी सीआई को शुभचिंतकों व परिजनों सहित थाना स्टाफ की बधाइयां मिल रही है।