May 22, 2026
000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितम्बर 2025। नेशनल हाईवे पर हर दिन हो रहे हादसों के क्रम में सोमवार शाम को एक ट्रेक्टर एवं बोलेरो गाड़ी के बीच टक्कर हो गई। घटना में ट्रेक्टर सवार किसान को गंभीर चोटें आई एवं सूचना मिलने पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलैंस मौके पर पहुंची एवं गंभीर घायल को श्रीडूंगरगढ़ उप जिला चिकित्सालय लेकर पहुंची। घायल की पहचान गांव धीरदेसर चोटियान निवासी मनफुल पुत्र भंवरलाल चोटिया के रूप में हुई है एवं उसे बीकानेर रैफर किया गया है।