May 22, 2026
WhatsApp Image 2025-09-16 at 15.11.55

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। विधायक ताराचंद सारस्वत बीकानेर में आज करंट से घायल हुए मुन्नीराम से मिलने जीवनरक्षा अस्पताल पहुंचे है। सारस्वत ने मुन्नीराम व उसके परिजनों से मुलाकात की, उन्होंने मरीज के परिजनों को हर संभाव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉक्टरों की टीम को भी ईलाज में कोई कोताही नहीं बरतने की हिदायत दी। इस दौरान उनके साथ भाजपा के कोजुराम सारस्वत व क्षेत्र के युवा समाजसेवी बृजलाल तावणियां साथ रहें। बता देवें उदरासर निवासी मुन्नीराम मोट बिजली विभाग की लापरवाही से गत 28 जुलाई 2025 को उदरासर जीएसएस के एक पोल पर तार जोड़ते हुए लाइन चालू करने से करंट की चपेट में आकर गंभीर घायल हो गया था। तभी से मुन्नीराम का ईलाज पीबीएम में चल रहा है।