May 21, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 सितंबर 2025। भ्रष्टाचार के मामलों में राज्य स्तर तक चर्चित रहने वाली श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका के सफाई सिस्टम से बाजार के व्यापारी खासे परेशान है। व्यापारियों ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि करोड़ो की दुकानें है, लाखों का मासिक खर्च है परंतु ग्राहकी के समय दुकानों का रास्ता बंद रहता है। मुख्य बाजार में फैले गंदे पानी के कारण व्यापारी बुरी तरह से परेशान हो रहें है। व्यापारियों ने बताया कि अनेकों बार पालिका के जिम्मेदारों से यहां से सफाई करने की मांग की है परंतु सुनवाई ही नहीं करते है। दुकानदारों ने बताया कि चैंबर ओवरफ्लो होकर बहते हुए दुकानों के आगे पानी फैला रहता है। जिससे ग्राहक दुकान तक पहुंच नहीं पाते और यहां दुकानदार परेशान होते है। दुकानदारों ने कुछ वैकल्पिक व्यवस्था करने के प्रयास किए पर ये नाकाफी है और ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते है। इन्होंने बताया कि यहां सफाई करना और उसे कायम रखना भी एक मसला बन गया है। वहीं बाजार में ही बैंक ऑफ बड़ौदा के पास एक बड़ा खुला चेम्बर लबे समय से खुला पड़ा है। यहां आए दिन वाहनों चालक फंसते है और आस पास के व्यापारी खासे परेशान होते है। मंगलवार को भी यहां एक बोलेरो गाड़ी फंस गई। गाड़ी सवारों के साथ दुकानदारों ने भी नाराजगी जताई। दुकानदारों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है परंतु ना जाने आखिर कब जिम्मेदार सुनवाई करेंगे.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आए दिन फंसती है गाड़ियां, खुले पड़े चेम्बर की सुनवाई नहीं होने से परेशान हो रहें लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कई दुकानों के दुकानदार परेशान, जताई नाराजगी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिका के सफाई सिस्टम से परेशान व्यापारी।