May 22, 2026
2023-specil

लोडेरा में 14 वर्षीय बॉलीवॉल छात्र व छात्रा के कल होंगे फाइनल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लोडेरा के विवेकानंद स्कूल में 14 वर्षीय बॉलीवॉल छात्र व छात्रा की प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी है। यहां सेमीफाइनल में अणुव्रत स्कूल बापेऊ व राउप्रावि खिंदासर कोलायत के बीच होगा। वहीं सेमीफाइनल मैच जीत कर नवजागृति स्कूल लिखमीसर की टीम में फाइनल में स्थान तय कर लिया है। कल सुबह रोमांचक मैच खेले जाएंगे। वहीं छात्रा वर्ग में राबाउमावि काकड़ा व राउमावि कुदसू के बीच फाइनल खेला जाएगा। सुबह फाइनल मैच के बाद समापन समारोह होगा। समारोह में समाजसेवी तोलाराम जाखड़, बीकानेर प्रेस क्लब के महासचिव व वरिष्ठ पत्रकार विशाल स्वामी, रीड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, गुसाईंसर बड़ा के सरपंच सत्यनारायण सारस्वत, रावांसर सरपंच बिशननाथ सिद्ध, डेलवां सरपंच प्रतिनिधि डालूराम मेघवाल शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बॉलीवॉल का फाइनल होगा कल।

टीटी प्रतियोगिता में व्यवस्थाओं का जायजा लिया सीबीईओ ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीकन्हैयालाल सिखवाल रावि हनुमान धोरा में जिला स्तरीय छात्र व छात्रा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के मैच जारी है। यहां मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनियां वीर पहुंची व खेल का अवलोकन किया। पूनियां ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी व खेल आयोजन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य विमल गुर्जर भी मौजूद रही। यहां कल सुबह फाइनल मैच होंगे और उसके बाद समापन समारोह का आयोजन होगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीबीईओ पूनियां व प्राचार्य गुर्जर मिले खिलाड़ियों से, बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला।

बिग्गाबास रामसरा में कल होगा कबड्डी का फाइनल मैच।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा के राउमावि में आयोजित 17 वर्षीय छात्र वर्ग का फाइनल मैच कल सुबह खेला जाएगा। वहीं आदर्श सरस्वती विद्या मंदिर गुसाईंसर बड़ा और सरस्वती शिक्षण संस्थान उमावि सुरपुर नोखा के बीच खेला जाएगा। तीसरा स्थान पर डॉ राधाकृष्णन पब्लिक उमावि दुलमेरा हंसेरा लूणकरणसर ने हासिल किया है वहीं शारदा आदर्श शिक्षण संस्थान उमावि ऊपनी चौथे स्थान पर रहा है। सुबह फाइनल मैच होगा व उसके बाद समापन समारोह का आयोजन होगा। प्राचार्य विनय भारद्वाज ने बताया कि समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी किशनदास चारण शामिल होंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिग्गाबास रामसरा में आज शाम कबड्डी के सेमीफाइनल मैच संपन्न हुए।