






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसम्बर 2020। सीकर में हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अधिवेशन में प्रदेश मंत्री के रूप में लगातार 13वीं बार निर्वाचित होने वाले बीकानेर के शिक्षक नेता रवि आचार्य का श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर अभिनंदन किया गया। शिक्षक संघ की स्थानीय कार्यसमिति अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा ने बताया कि इस मौके पर स्थानीय शिक्षकों ने एनपीएस समाप्त करने, ओपीएस लागू करने, वेतनमान की विसंगतियों को दूर करने, मार्च 2020 का बकाया वेतन दिलवाने आदि कर्मचारी समस्याओं के समाधान का प्रयास करने का आग्रह किया एवं आचार्य ने सभी शिक्षकों से एकजुट रहने की अपील की। रवि आचार्य के साथ बीकानेर के शिक्षक नेता सुरेश व्यास, नरेन्द्र आचार्य का भी स्थानीय शिक्षक नेमचंद मारू, शीशराम पूनियां, हरिहरनारायण, अनिल सोनी आदि ने माल्यापर्ण किया व मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया।



